लाइव न्यूज़ :

FIFA Women's World Cup: जापान के हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड संयुक्त मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे

By भाषा | Updated: June 23, 2020 11:54 IST

FIFA Women's Football World Cup: जापान के मेजबानी की दौड़ से हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2022 फीफा महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे हो गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देफीफा महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 की संयुक्त मेजबानी की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सबसे आगेजापान ने किया है 2022 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी से पीछे हटने का फैसला

मेलबर्न: जापान के हटने के बाद आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2023 में होने वाले महिला विश्व कप फुटबॉल की संयुक्त मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे पहुंच गये हैं। इन दोनों की संयुक्त मेजबानी का दावा उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी कोलंबिया की तुलना में मजबूत है। विश्व फुटबाल की संचालन संस्था फीफा के निरीक्षण अंकों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को पांच में से 4.1 जबकि कोलंबिया को 2.8 अंक मिले हैं।

जापान को पांच में से 3.9 अंक दिये गये थे और उसके दौड़ में बने रहने से एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के सात प्रतिनिधियों के मत बंटने की संभावना थी। आस्ट्रेलिया भी एएफसी का सदस्य है। विश्व फुटबाल की संचालन संस्था फीफा गुरुवार को इस पर मतदान करेगी।

एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहीम अल खलीफा ने जापान के हटने के फैसले का स्वागत करते हुए एशियाई सदस्यों से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और कोलंबिया ने इससे पहले कभी महिला विश्व कप की मेजबानी नहीं की है।

अगर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मेजबानी मिलती है तो यह पहला अवसर होगा जबकि दो परिसंघ मिलकर विश्व कप का आयोजन करेंगे। न्यूजीलैंड ओसियाना फुटबाल परिसंघ का सदस्य है और फीफा परिषद में उसके तीन सदस्य हैं लेकिन न्यूजीलैंड फुटबाल के अध्यक्ष जोहाना वुड ऑनलाइन बैठक में मतदान नहीं कर पाएंगे। टूर्नामेंट दस जुलाई से 20 अगस्त 2023 के बीच खेला जाएगा और इसमें 24 के बजाय 32 टीमें हिस्सा लेंगी। एपी पंत पंत

टॅग्स :फीफा महिला वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलFIFA Women's World Cup 2023: खिलाड़ियों की बगावत और चैंपियन..., गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव सहित सभी पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची, कारमोना का कारनामा, देखें

अन्य खेलFIFA Women's World Cup 2023: फाइनल में निर्णायक गोल कर टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाली खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, जानें

अन्य खेलFIFA Women's World Cup: स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप खिताब जीता

अन्य खेलAustralia vs England Women’s World Cup 2023 Semifinal: ऑस्ट्रेलिया का सपना टूटा, इंग्लैंड ने 3-1 से हराया, 20 अगस्त को स्पेन से मुकाबला, दुनिया के सामने आएगा नया चैंपियन

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका