लाइव न्यूज़ :

AIFF ने किए सभी फुटबॉल टूर्नामेंट निलंबित, 31 मार्च तक नहीं होंगे मुकाबले

By भाषा | Updated: March 14, 2020 17:35 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनिया भर में कई खेल टूर्नामेंट या तो रद्द हो गये हैं या स्थगित हो गये हैं।

Open in App

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कोविड-19 महामारी के चलते शनिवार को अपने सारे स्तर के टूर्नामेंट 31 मार्च तक निलंबित कर दिये जिसमें आई लीग भी शामिल है।

यह निलंबन रविवार से प्रभावी होगा। देश की शीर्ष फुटबॉल संस्था ने बयान में कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श और कई राज्य सरकारों के निर्देशों का पालन करते हुए एआईएफएफ के अंतर्गत आने वाली सभी फुटबॉल गतिविधियां 31 मार्च 2020 तक निलंबित रहेंगी।’’ कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनिया भर में कई खेल टूर्नामेंट या तो रद्द हो गये हैं या स्थगित हो गये हैं।

शुक्रवार को बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया। बयान के अनुसार, ‘‘एआईएफएफ मार्च के अंतिम हफ्ते में स्थिति का जायजा लेगा और संबंधित अधिकारियों के निर्देशों का पालन करके फैसला लेगा। सभी हीरो आई लीग के मैच 15 मार्च 2020 से निलंबित किये जाते हैं।’’

इसके मुताबिक, ‘‘सभी हीरो दूसरी डिवीजन, हीरो युवा लीग, गोल्डन बेबी लीग और राष्ट्रीय प्रतियोगितायें तुरंत प्रभाव से निलंबित रहेंगी। ’’ शनिवार को इंडियन सुपर लीग फाइनल भी दर्शकों के बिना खेला जायेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका