लाइव न्यूज़ :

बेलोन डिओर जीतने के बाद मेसी ने कहा- उम्र का असर खेल पर नहीं पड़ने दूंगा

By भाषा | Updated: December 3, 2019 12:40 IST

मेसी ने कहा, ‘‘सब कुछ ठीक रहा तो मुझे लगता है कि कुछ साल और खेल सकता हूं। समय मानो उड़ रहा है और सब कुछ अचानक हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे32 बरस के लियोनेल मेसी ने कहा कि वह उम्र को अपने खेल के आड़े नहीं आने देंगे।2015 के बाद मेसी ने पहला ‘बेलोन डिओर’ पुरस्कार और करियर का रिकॉर्ड छठा पुरस्कार जीता है।

छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले 32 बरस के लियोनेल मेसी ने कहा कि वह उम्र को अपने खेल के आड़े नहीं आने देंगे। अमेरिका की विश्व कप सुपरस्टार मेगान रोपिनो ने महिला वर्ग में पुरस्कार जीता। मेगान पुरस्कार लेने नहीं पहुंच सकीं, लेकिन मेसी अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ आए थे। यह 2015 के बाद मेसी का पहला ‘बेलोन डिओर’ पुरस्कार और करियर का रिकॉर्ड छठा पुरस्कार है।

मेसी ने पिछले साल के विजेता लूका मोडरिच से पुरस्कार लेने के बाद कहा, ‘‘मैंने दस साल पहले पहली बार यह खिताब जीता था। मैं बाईस बरस का था और अपने तीनों भाइयों के साथ यहां आया था। मेरे लिए यह सपने जैसा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सब कुछ ठीक रहा तो मुझे लगता है कि कुछ साल और खेल सकता हूं। समय मानो उड़ रहा है और सब कुछ अचानक हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि यूं ही खेल का मजा लेता रहूंगा।’’

दुनिया भर के पत्रकारों के पैनल के मतदान से चुने गए पुरस्कार में मेसी ने लीवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक को पछाड़ा, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर रहे। पिछले नौ साल में पहली बार रोनाल्डो शीर्ष दो में जगह नहीं बना सके। सादियो माने चौथे और मोहम्मद सालाह पांचवें स्थान पर रहे।

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका