लाइव न्यूज़ :

एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप: भारतीय टीम को मिला मुश्किल ड्रॉ, जानिए कौन सी टीमें हैं शामिल

By भाषा | Updated: June 18, 2020 16:16 IST

AFC U-16 Championship: भारतीय फुटबॉल टीम को एएफसी अंडर-16 फुटबॉल चैंपियनशिप में मुश्किल ड्रॉ मिला है, जानिए कोरिया समेत कौन सी टीमें हैं शामिल

Open in App
ठळक मुद्देएएफसी अंडर-16 फुटबॉल चैंपियनशिप 2020 में भारत को मुश्किल ड्रॉ मिला हैभारत को ग्रुप-सी में कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है

नई दिल्ली: भारत को इस साल होने वाली एएफसी अंडर-16 फुटबॉल चैंपियनशिप में मुश्किल ड्रॉ मिला है जहां टीम को ग्रुप सी में कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान जैसी मजबूत टीमों के साथ रखा गया है। बहरीन में 16 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होने वाले टूर्नामेंट का आधिकारिक ड्रॉ कुआलालंपुर के एएफसी हाउस में किया गया।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमें पेरू में 2021 में होने वाले अंडर-17 विश्व कप के लिए सीधे क्वॉलिफाई करेंगी। भारत ने ताशकंद में ग्रुप बी में शीर्ष रहते हुए अंडर-16 फाइनल्स में जगह बनाई है। ताशकंद में भारत के पूल में मेजबान उज्बेकिस्तान के अलावा बहरीन और तुर्कमेनिस्तान की टीमें शामिल थीं।

भारतीय टीम ने तीन मैचों में सात अंक जुटाए थे। टीम ने 11 गोल किए थे जबकि उसके खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ था। भारतीय टीम ने लगातार तीसरी और कुल नौवीं बार एएफसी अंडर-16 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया है। भारत की अंडर-16 राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडेज ने कहा कि लड़के चुनौती का सामना करने के लिए बेताब हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले किसी तरह की उम्मीदें लगाना पसंद नहीं है। इस स्तर पर सभी टीमों का सामना करना मुश्किल होता है। पिछले कुछ वर्षों में एक टीम के रूप में हमने सुधार किया है। मुझे यकीन है कि मेरी तरह लड़के भी इस चुनौती का सामना करने के लिए बेताब हैं।’’ 

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका