लाइव न्यूज़ :

Formula One: वलटेरी बोटास ने जीती सत्र की पहली एफवन रेस ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री

By भाषा | Updated: July 6, 2020 08:25 IST

Formula One: एक समय मर्सीडीज के इन दोनों ड्राइवरों के बीच ही शीर्ष पर आने के लिये मुकाबला चल रहा था लेकिन...

Open in App

मर्सीडीज के वलटेरी बोटास ने रविवार को सत्र की पहली फॉर्मूला वन रेस ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री का खिताब जीता,जबकि विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को पांच सेकेंड की ‘टाइम पेनल्टी’ के कारण चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

इस रेस में तीन बार एक सेफ्टी कार की वजह से बाधा पहुंची तथा 20 में से नौ ड्राइवर रेस पूरी नहीं कर पाये। इनमें रेड बुल्स के मैक्स वर्सटापेन और अलेक्सांद्र अलबोन भी शामिल थे। हैमिल्टन को ओवरटेक करने के प्रयास में अलबोन बाहर हो गये थे जिसका नुकसान ब्रिटिश ड्राइवर को भी हुआ। हैमिल्टन को इस टक्कर के लिये जिम्मेदार माना गया और उन पर पांच सेकेंड की पेनल्टी लगी।

इससे पहले शनिवार को क्वालीफाईंग की घटना के कारण उन पर तीन स्थान ग्रिड की पेनल्टी भी लगी थी। ऐसे में मर्सीडीज के उनके साथी बोटास ने पोल पोजीशन से शुरुआत की, जबकि हैमिल्टन ग्रिड में पांचवें स्थान पर थे।

एक समय मर्सीडीज के इन दोनों ड्राइवरों के बीच ही शीर्ष पर आने के लिये मुकाबला चल रहा था लेकिन हैमिल्टन पर आखिरी क्षणों की पेनल्टी के कारण फेरोरी के चार्ल्स लेकलर्क दूसरे और मैकलारेन के लैंडो नोरिस तीसरे स्थान पर आ गये।

रेनाल्ट के कार्लोस सेंज जूनियर ने पाचवां, रेसिंग प्वाइंट के सर्जियो पेरेज ने छठा, टोरो रोसो के पियरे गास्ले ने सातवां, रेनॉल्ट के एस्टबेन ओकोन ने आठवां, अल्फा रेसिंग के एंटोनियो जियोविनाजी नौंवां और फेरारी के सेबेस्टियन वेटेल ने दसवां स्थान हासिल किया।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

एफ 1 अधिक खबरें

एफ 1लुइस हैमिल्टन ने रूस ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की

एफ 1पियरे गैसली ने किया उलटफेर, इटैलियन ग्रांप्री जीतकर चौंकाया

एफ 1हैमिल्टन ने हंगरी ग्रां प्री जीतकर शूमाकर के एफवन रिकॉर्ड की बराबरी की

एफ 1Austrian GP Qualifying: बोटास ने सत्र की पहली ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की

एफ 1F1: ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री के दोनों प्रैक्टिस सेशन में लुईस हैमिल्टन सबसे तेज