लाइव न्यूज़ :

प्रोफेसर नीलोफर खान बनी कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइसचांसलर, कहा- NEP लागू करना शीर्ष प्राथमिकताओं में है

By भाषा | Updated: May 21, 2022 12:58 IST

प्रोफेसर नीलोफर खान ने कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। प्रोफेसर नीलोफर खान को कुलपति नियुक्त करने का आदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जारी किया था। प्रोफेसर नीलोफर का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफेसर नीलोफर खान ने प्रोफेसर तलत अहमद की जगह ली है।उन्होंने विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए उपराज्यपाल सिन्हा को धन्यवाद दिया।

श्रीनगर: प्रोफेसर नीलोफर खान ने कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रोफेसर नीलोफर खान को कुलपति नियुक्त करने का आदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जारी किया था। प्रोफेसर नीलोफर का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। 

प्रवक्ता के मुताबिक एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और प्रशासक के रूप में प्रोफेसर नीलोफर खान के पास 30 से अधिक वर्षों का शिक्षण अनुभव है और वह कश्मीर विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर रही हैं। वह डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल, रजिस्ट्रार, एप्लाइड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डीन फैकल्टी और डायरेक्टर इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंसेज सहित कई पदों पर रही हैं। 

प्रोफेसर नीलोफर खान ने प्रोफेसर तलत अहमद की जगह ली है। इस अवसर पर उन्हें विश्वविद्यालय पुलिस की एक टुकड़ी ने न्यू एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक के परिसर में एक औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए उपराज्यपाल सिन्हा को धन्यवाद दिया।

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कश्मीर विश्वविद्यालय में 37 साल बिताए हैं और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम किया है। मैं विश्वविद्यालय में पहली महिला प्रोफेसर थी। मैं पूरे राज्य में महिलाओं की बेहतरी के लिए विशेष प्रशिक्षण दूंगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना