लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मेडिकल कालेजों में सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 फीसदी आरक्षण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 26, 2019 08:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में केंद्र सरकार ने एमबीबीएस की 100 सीट बढ़ाए जाने को मंजूरी दे दी. तीन मेडिकल कालेजों में इस शिक्षा सत्र से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मंगलवार को दस फीसदी आरक्षण देने का निर्णय किया है.

ओडिशा सरकार ने राज्य के तीन मेडिकल कालेजों में इस शिक्षा सत्र से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मंगलवार को दस फीसदी आरक्षण देने का निर्णय किया है. इससे पहले केंद्र सरकार ने एमबीबीएस की 100 सीट बढ़ाए जाने को मंजूरी दे दी.

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य सरकार को बारीपदा में स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मु मेडिकल कालेज एवं अस्पताल और कोरापुट स्थित शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में 25-25 सीटें बढ़ाने की स्वीकृति दी. इन दोनों चिकित्सा महाविद्यालयों में अब एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 125 -125 छात्र दाखिला ले सकेंगे. हालांकि, उनकी पूर्व क्षमता 100-100 सीटों की है.

इसी प्रकार बर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों का इजाफा करने की मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही अब इस संस्थान में छात्रों की संख्या बढ़ कर पहले के 150 की अपेक्षा 200 हो जाएगी.

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना