लाइव न्यूज़ :

WATCH Mumbai Boat Accident: 13 की मौत और 101 को बचाया?, मुंबई समंदर हादसे का वीडियो वायरल, देखें भयानक मंजर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2024 21:26 IST

WATCH Mumbai Boat Accident: नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब चार बजे एक स्पीड बोट उससे टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देनीलकमल नामक इस नौका पर 80 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। तटरक्षक बल ने घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है।हादसे के बाद से लापता सात से आठ यात्रियों की तलाश की जारी है।

WATCH Mumbai Boat Accident: महाराष्ट्र में मुंबई तट भीषण हादसा हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई तट के निकट नौका हादसा में 13 लोगों की मौत हो गई और 101 को बचाया गया है। महाराष्ट्र में मुंबई तट के नजदीक बुधवार को एक नौका के पलट जाने से हादसा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि मुंबई के पास, बुचर द्वीप पर, दोपहर करीब 3.55 बजे नौसेना की एक नाव 'नीलकमल' यात्री जहाज से टकरा गई। शाम 7.30 बजे तक की जानकारी के मुताबिक, 101 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है।

13 मृतकों में 10 नागरिक हैं और 3 नौसेना कर्मी हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को नौसेना, तटरक्षक बल के 11 विमानों और 4 हेलीकॉप्टरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। अन्य लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह मिलेगी। पुलिस द्वारा पूरी घटना की जांच की जाएगी।

फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों में 10 नागरिक और नौसेना के तीन कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने नौसेना के हवाले से बताया कि इस घटना में शाम साढ़े सात बजे तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फडणवीस ने बताया कि नीलकमल नामक नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब चार बजे नौसेना की एक स्पीड बोट इस नौका से टकरा गई। घटना का कथित वीडियो भी प्रसारित हुआ है।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में नौसेना की 11 नाव, समुद्री पुलिस की तीन नाव और तटरक्षक बल की एक नाव इस्तेमाल की जा रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान के लिए चार हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मचारी और क्षेत्र के मछुआरे भी राहत ‍एवं बचाव कार्य में शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि अभी भी कई लोग लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय नीलकमल नामक इस नौका पर 80 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब चार बजे एक स्पीड बोट उससे टकरा गई।

घटना का कथित वीडियो प्रसारित हुआ है। एक स्थानीय नेता ने दावा किया कि स्पीड बोट नौसेना की थी, लेकिन नौसेना की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में नौसेना की 11 नाव, समुद्री पुलिस की तीन नाव और तटरक्षक बल की एक नाव इस्तेमाल की जा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान के लिए चार हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मचारी और क्षेत्र के मछुआरे भी राहत ‍एवं बचाव कार्य में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में राज्य विधानसभा को सूचित किया कि हादसे के बाद से लापता सात से आठ यात्रियों की तलाश की जारी है। उन्होंने बताया कि स्पीड बोट ने नियंत्रण खो दिया और नौका से टकरा गई, बताया जा रहा है कि उक्त स्पीड बोट नौसेना या तटरक्षक बल का है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल