लाइव न्यूज़ :

WATCH Andheri Fire: 'स्काई पैन' इमारत की 11वीं मंजिल पर आग, 75 वर्षीय बुजुर्ग राहुल मिश्रा की मौत, एक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2025 10:27 IST

WATCH Andheri Fire: आग लगने के बाद धुएं के कारण दो लोगों का दम घुट गया और उन्हें निकटवर्ती कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे 75 वर्षीय राहुल मिश्रा के रूप में हुई है, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया।कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया।आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है। 

WATCH Andheri Fire: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग जाने से एक वरिष्ठ नागरिक की दम घुटने से मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग सोमवार रात 10 बजे 'ओबेरॉय कॉम्प्लेक्स' स्थित 13 मंजिले 'स्काई पैन' इमारत की 11वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी। उन्होंने बताया कि करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के बाद धुएं के कारण दो लोगों का दम घुट गया और उन्हें निकटवर्ती कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक की पहचान 75 वर्षीय राहुल मिश्रा के रूप में हुई है, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे व्यक्ति रौनक मिश्रा (38) का इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया अग्निशमन विभाग को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी लेकिन आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया