लाइव न्यूज़ :

Video: यूपी में नाबालिग बच्चों से चलवाई गई गोलियां, बुजुर्ग भरता रहा राइफल और करवाता गया ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

By आजाद खान | Updated: July 23, 2022 13:26 IST

इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "तत्काल वीडियो को संज्ञान में लेकर थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर दो सगे भाइयों इंतजार हुसैन और गुलजार हुसैन को गिरफ्तार किया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रतापगढ़ जिला में कुछ नाबालिगों द्वारा हवा में फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा गया है कि बुजुर्ग राइफल भर कर नाबालिगों से फायरिंग करा रहे है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर राइफल को भी जब्त किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला (Pratapgarh) में कुछ नाबालिगों द्वारा हवा में फायरिंग करने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि बुजुर्ग राइफल लोड करके बच्चों को दे रहे है और वह हवा में फायरिंग कर रहे है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो बकरीद के दिन का है जहां पर खुले में माइनर द्वारा जमकर फायरिंग हो रही है। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोग नाबालिगों की हौंसला अफजाई भी कर रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई भी की है और दो लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना प्रतापगढ़ जिला के कधई थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर (गोपालपुर) का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बकरीद पर बनाया गया था जिसमें बच्चों द्वारा खुले में हवा फायरिंग की जा रही है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि दो नाबालिग एक-एक करके राइफल से गोली चलाते है और उनके द्वारा गोली चलाने के बाद उनको शाबाशी दी जाती है। 

यही नहीं वीडियो में यह भी देखा गया है कि सऊदी अरब के पारंपरिक लिबास में एक शख्स भी गोली चला रहा है और हवा में फायरिंग कर रहा है। शख्स द्वारा फायरिंग करन के बाद वीडियो बनाने वाले यह कहते हुए सुना जा रहा है कि वाह रे हबीबी।

 

घटना पर प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

इस घटना पर बोलते हुए प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने कहा, "सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जो इब्राहिमपुर, गोपालपुर थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित है। इस वीडियो में इंतजार हुसैन और गुलजार हुसैन 315 बोर राइफल से कुछ राउंड फायर करते हुए दर्शाए गए हैं। तत्काल वीडियो को संज्ञान में लेकर थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर दो सगे भाइयों इंतजार हुसैन और गुलजार हुसैन को गिरफ्तार किया गया है।"

पुलिस ने लिया यह एक्शन

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके घर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ उनके पास से  315 बोर की राइफल को भी जब्त किया है। पुलिस अब यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उनके पास और भी कोई हथियार है। इसके साथ उस राइफल को निरस्तीकरण कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात सामने आ रही है। 

 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPolicechild
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार