लाइव न्यूज़ :

VIDEO: दिनदहाड़े महिला टीचर पर तलवार से हमला, पूर्व प्रेमी निकला कातिल; CCTV में कैद हुआ मंजर

By अंजली चौहान | Updated: July 2, 2025 12:05 IST

Banswara Murder: पुलिस ने बताया कि कई टीमें गठित की गई हैं और आस-पास के इलाकों से फुटेज की जांच की जा रही है। कलिंजरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Open in App

Banswara Murder: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रेम की कहानी के खूनी अंत ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। जहां एक शख्स ने महिला टीचर पर दिनदहाड़े तलवार से हमला कर दिया। शख्स ने महिला को लहुलूहान कर दिया और वहां से भाग गया। इस दौरान आस-पास मौजूद लोग डर से कांप उठे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

बताया जा रहा है कि लीला ताबियार कलिंजरा बस स्टैंड शिक्षिका बैठी थी, तभी महिपाल बाघोरा ने उस पर हमला कर दिया। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघोरा हाथ में तलवार लेकर कार में आया। वह तुरंत ताबियार की ओर बढ़ा और उस पर तलवार से हमला कर दिया।

आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसने दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाघोरा महिला का पूर्व प्रेमी था। ताबियार की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। हालांकि, कथित तौर पर उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह आरोपी के संपर्क में आई और जल्द ही वे एक-दूसरे को डेट करने लगे।

2023 में ताबियार के सरकारी टीचर बनने के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगे और उनका रिश्ता खत्म हो गया। बताया जा रहा है कि बाघोरा ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर दूसरी बार हमला किया है।

रिपोर्ट के अनुसार बाघोरा ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। वह अपनी कार वहीं छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा मृतका की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद उसकी पहचान हुई। कुछ घंटों बाद महिला की पहचान लीला ताबियार के रूप में हुई। 

बांसवाड़ा के एसपी हर्षवर्धन सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "कलिंजर कस्बे के बस स्टैंड पर एक शिक्षिका पर उसके पूर्व प्रेमी ने तलवार से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय शिक्षिका की मौत हो गई। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है।"

रिपोर्ट के अनुसार ताबियार संस्कृत की द्वितीय श्रेणी की शिक्षिका थीं और सज्जनगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छियामहुडी में कार्यरत थीं। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसCCTVहत्यारिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार