लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पर लगा हत्या के प्रयास का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 1, 2024 12:17 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को सलाखों के पीछे डाल दिया है। गिरफ्तार वाइस चांसलर पर हत्या के प्रयास का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के प्रयागराज में पुलिस ने एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को सलाखों के पीछे डाल दिया है गिरफ्तार हुए प्रोफेसर आरबी लाल सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर के वाइस चांसलर हैंपुलिस जब पहुंची तो आरबी लाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर गिरफ्तार किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को सलाखों के पीछे डाल दिया है। जी हां, यूपी पुलिस के अनुसार नैनी स्थित सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर के वाइस चांसलर प्रोफेसर आरबी लाल कथिततौर पर हत्या के प्रयास के आरोपी हैं, जिन्हें पुलिस ने बीते रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

समाचार वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार पुलिस द्वारा वाइस चांसलर की गिरफ्तारी के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में हालात बड़े ही तनावपूर्ण हो गये हैं, जहां शिक्षक और कर्मचारी महीनों से अवैतनिक स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार वाइस चांसलर प्रोफेसर आरबी लाल के खिलाफ भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने नैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। जिसनें दिवाकर त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि वह रविवार की सुबह में करीब 6:30 बजे अपने दोस्त सर्वेंद्र विक्रम सिंह के साथ अरैल बांध रोड के पास टहल रहे थे। तभी प्रोफेसर लाल अपने दो साथियों के साथ कार में उनके पास पहुंचे।

शिकायतकर्ता त्रिपाठी ने एफआईआर में लिखवाया कि प्रोफेसर लाल के कार में आये उनके साथियों ने हत्या की नियत से उन पर गोलियां चलाईं, लेकिन वह और उनका दोस्त इस हमले में बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने दिवाकर त्रिपाठी की इस शिकायत पर प्रोफेसर आरबी लाल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस पहुंची। जहां प्रोफेसर लाल ने गिरफ्तारी की आशंका से कथित तौर पर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

इस संबंध में पुलिस ने कहा, "दिवाकर त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। यूनिवर्सिटी के कर्मचारी शिक्षकों को कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है और वे हड़ताल पर हैं। वार्ता के सिलसिले में कुलपति ने कर्मचारियों को गेस्ट हाउस बुलाया था। इससे पहले पुलिस गेस्ट हाउस पहुंच गई। पुलिस को सूचना मिलते ही आरबी लाल ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और बाहर से ताला लगा लिया। पुलिस ने ताला तोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया।"

टॅग्स :प्रयागराजउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया