लाइव न्यूज़ :

UP: एलएलबी की परीक्षा में छात्रा करने जा रही थी नकल, परीक्षा हॉल से प्रश्न पत्र की भेज रही थी फोटो

By भाषा | Updated: September 30, 2022 08:08 IST

मामले में बोलते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओमप्रकाश ने बताया कि पेपर निरस्त किया जाए या नहीं, इसके लिए समिति बना दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा के एक कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान नकल की कोशिश की गई है। परीक्षा में बैठी एक छात्रा ने मोबाइल से प्रश्न के फोटो खिंचकर बाहर भेज रही थी। शिक्षक ने छात्रा को रंगे-हाथों पकड़ लिया और पुलिस को उसकी मोबाइल सौंप दी गई।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के आगरा के आर बी एस कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की तस्वीर लेकर किसी को भेज दिया, इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षिका ने उसे मौके से पकड़ लिया और प्राचार्य को सूचना दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। 

पुलिस ने बताया कि प्राचार्य ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है जिसके आधार पर छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

तहरीर में कहा गया है कि आगरा के डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी, एलएलबी और बीएड की परीक्षाएं चल रही हैं। इसमें कहा गया है कि गुरुवार को सुबह आठ बजे से एलएलबी द्वितीय वर्ष की परीक्षा थी। 

परीक्षा केंद्र पर डीएस कॉलेज ऑफ लॉ की छात्रा मोबाइल लेकर पहुंच गई और जैसे ही पेपर शुरू हुआ उसके दस मिनट बाद उसने अपने मोबाइल से फोटो खींचकर किसी को बाहर भेज दिया। इसमें कहा गया है कि इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका की उस पर नजर पड़ गई और उन्होंने छात्रा को पकड़ लिया। 

पेपर निरस्त के लिए बनाई गई है समिति

परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओमप्रकाश ने बताया कि तस्वीर लेकर भेजने वाली छात्रा का नाम नीतू है और उसका मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि पेपर निरस्त किया जाए या नहीं, इसके लिए समिति बना दी गई है। उन्होंने बताया कि छात्रा का रजिस्टे्रशन भी निरस्त किया जायेगा। 

छात्रा ने शिक्षकों के साथ की अभद्रता

पुलिस ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि उसने पेपर किसे भेजा था और क्या पूर्व में भी उसने ऐसा किया था। इस बीच, अकादमिक कुल सचिव संजीव कुमार ने बताया कि छात्रा ने शिक्षकों के साथ अभद्रता की है। 

 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीPoliceexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल