लाइव न्यूज़ :

यूपी: मजदूरी करने वाले बेरोजगार शख्स को मिला 24.61 लाख रुपये के जीएसटी का नोटिस, पुलिस जुटी जांच में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 11, 2023 07:33 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले एक बेरोजगार को 24.61 लाख रुपये के जीएसटी का नोटिस मिला है। इसके साथ यह बताया गया है कि वो 1.36 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनी का मालिक है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बुलंदशहर के रहने वाले एक बेरोजगार को मिला 24.61 लाख रुपये के जीएसटी का नोटिसपेशे से मजदूर देवेंद्र को बताया गया कि वो 1.36 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनी का मालिक हैदेवेंद्र को 1.36 करोड़ रुपये और 1.16 करोड़ रुपये की दो अलग-अलग कंपनियों का मालिक बताया गया है

बुलंदशहर:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले एक बेरोजगार को 24.61 लाख रुपये के जीएसटी का नोटिस मिला है। जी हां, मजदूरी करके अपना पेट पालने वाले 22 साल के देवेंद्र कुमार को मार्च के महीने में उस समय तगड़ा झटका लगा, जब उसे जीएसटी विभाग की ओर से नेटिस दिया गया और कहा गया कि वो जिस 1.36 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनी का मालिक है, उसका जीएसटी 24.61 लाख रुपये बकाया है, जिसे वो जल्द से जल्द चुकता कर दे।

पेशे से मजदूर देवेंद्र अभी जीएसटी नोटिस को लेकर झटका झेल रहा था, तभी अप्रैल में उसे जीएसटी विभाग की ओर से एक नोटिस मिला और उस नोटिस में बताया गया कि वह एक और कंपनी का मालिक है और जिसकी मिल्कियत 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार देवेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना पेट पालता है और बीते कई महीनों से मजदूरी न मिल पाने के कारण वो बेरोजगार भी है। करोड़ों की कंपनी के मालिक होने और लाखों का जीएसटी बकाया होने की बात देवेंद्र के लिए किसी बिजली के झटके से कम नहीं थी। लिहाजा उसने फौरन बुलंदशहर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद पुलिस जांच में यह केस अब गौतम बुद्ध नगर पुलिस के पास पहुंचा क्योंकि देवेंद्र को शक है कि दो साल पहले उसने नोएडा के जिस कंपनी में मजदूरी की थी, उससे जुड़े ठेकेदारों ने उसके प्रमाण पत्रों के साथ छेड़छाड़ की हो और उसके प्रमाण पत्रों के आधार पर कंपनी बनाकर फर्जीवाड़ा किया हो।

इस संबंध में देवेंद्र कुमार ने कहा, ''मैं मजदूर हूं और साथ में बेहद गरीब भी हूं। मैं नरौरा में एक टाउनशिप परियोजना में बतौर मजदूर किया करता था, जिसकी एवज में मुझे रोजाना लगभग 300 रुपये की दिहाड़ी मिलती थी। अब मेरे पास कोई काम नहीं है और मैं विशुद्ध रूप से बेरोजगार हूं, ऐसे में भला मैं कैसे इन करोड़ों की कंपनियों का मालिक हो सकता हूं?”

उन्होंने बताया कि वह दो साल पहले नोएडा स्थित एक कंपनी में पैकिंग हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वहीं पर ठेकेदार ने वेतन देने के लिए मेरा आधार और पैन कार्ड लिया था। देवेंद्र ने बताया कि उस 13 मार्च को एक नोटिस मिला जिसमें उन्हें बताया गया कि 2022-23 में उनकी कंपनी का टर्नओवर 1.36 करोड़ रुपये था, जिस पर जीएसटी 24.61 लाख रुपये था।

अभी वो इस नोटिस को कुछ समझ पाते कि अप्रैल में उन्हें एक और एक और नोटिस मिला जिसमें उन्हें बताया गया कि उनके मालिकाना हक वाली एक अन्य कंपनी ने 116.24 लाख रुपये के विभिन्न प्रकार के स्क्रैप माल की बाहरी आपूर्ति की है।

देवेंद्र की शिकायत पर बीते शनिवार को नोएडा सेक्टर 63 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''देवेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की पड़ताल के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।''

टॅग्स :बुलंदशहरजीएसटीउत्तर प्रदेशनॉएडाup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल