लाइव न्यूज़ :

2021 को शान मोहम्मद शबिद अली खान ने चौथी पत्नी आरफा खान का सिर बाथरूम के फर्श पर पटका, हड्डियां टूटी और मौत, शव के पास बैठ रो रहा था 2 साल बेटा, 2026 में कोर्ट ने किया बरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 17:14 IST

दोष केवल हालात व सबूतों की एक अटूट कड़ी (जैसे हत्या के वक्त घर में मौजूदगी या खून के निशान) के आधार पर सिद्ध किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दोष होने की किसी भी उचित संभावना को खारिज करती हो।घर में अपनी चौथी पत्नी आरफा खान की हत्या कर दी थी।दो साल का बच्चा शव के पास बैठकर रो रहा था।

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने 2021 में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी 32 वर्षीय व्यक्ति को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष उन "बुनियादी तथ्यों" को साबित करने में विफल रहा, जो परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित मामले में दोष सिद्ध करने के लिए आवश्यक हैं। परिस्थितिजन्य मामले वे होते हैं जिनमें कोई चश्मदीद गवाह नहीं होता और दोष केवल हालात व सबूतों की एक अटूट कड़ी (जैसे हत्या के वक्त घर में मौजूदगी या खून के निशान) के आधार पर सिद्ध किया जाता है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस बी अग्रवाल ने शनिवार को दिए अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष की यह जिम्मेदारी है कि वह उन सभी तथ्यों को साबित करे जो परिस्थितियों की ऐसी कड़ी बनाते हैं "जो केवल आरोपी के दोषी होने की ओर इशारा करती हो और उसके निर्दोष होने की किसी भी उचित संभावना को खारिज करती हो।"

अभियोजन पक्ष का आरोप था कि नौ मई 2021 को शान मोहम्मद शबिद अली खान ने ठाणे जिले के दायघर स्थित अपने घर में अपनी चौथी पत्नी आरफा खान की हत्या कर दी थी। आरोप के अनुसार, खान को अपनी पत्नी के विवाहेतर संबंध होने का संदेह था। आरोप लगाया गया था कि उसने आरफा का सिर बाथरूम के फर्श पर पटक दिया था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और चेहरे की हड्डियां टूट गईं, जो जानलेवा साबित हुईं। कुछ पड़ोसियों ने आरफा को खून से लथपथ पड़ा पाया था, जबकि उसका दो साल का बच्चा शव के पास बैठकर रो रहा था।

खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह नौ जून 2021 से जेल में था। अदालत ने माना कि मेडिकल रिपोर्ट से यह तो स्पष्ट है कि महिला की हत्या हुई थी, लेकिन आरोपी को इस अपराध से सीधे तौर पर जोड़ने वाले सबूत नहीं मिले, इसलिए उसे बरी कर दिया गया।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 106 के तहत सिर्फ इसलिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता कि वह अपनी बेगुनाही का सबूत नहीं दे पाया। कानून के मुताबिक, दोष साबित करने की पूरी जिम्मेदारी सरकारी पक्ष की होती है और उसे अपने केस को अपने ठोस सबूतों के दम पर साबित करना चाहिए।

अदालत ने यह भी पाया कि मुख्य गवाहों ने हत्या के समय आरोपी की मौजूदगी घटनास्थल पर नहीं बताई थी। अंत में अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गुनाह पूरी तरह साबित नहीं होता और संदेह की गुंजाइश बनी हुई है, इसलिए उसे बरी कर तुरंत रिहा करने का आदेश दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरमहाराष्ट्रThane PolicePune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया