बिहार: सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2026 15:15 IST2026-05-09T15:15:47+5:302026-05-09T15:15:50+5:30

Bihar: घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव और आसपास के इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर एक युवती को किस वजह से निशाना बनाया गया.

Sitamarhi district Bihar young woman who had left her home to defecate was shot by unknown assailants leaving her seriously injured | बिहार: सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

बिहार: सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

Highlightsपहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे निशाना बनाया

Bihar:बिहार में सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शौच के लिए घर से निकली एक 18 वर्षीय युवती को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात युवती सानिया खातून घर से शौच के लिए बाहर निकली थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और अचानक गोली चला दी. गोली युवती के कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए पुपरी पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवती की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अमझौर निवासी सलाउद्दीन की पुत्री सानिया खातून (18 वर्ष) के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता के साथ पुपरी में रहकर एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती थी, जबकि उसके पिता फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव और आसपास के इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर एक युवती को किस वजह से निशाना बनाया गया.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Web Title: Sitamarhi district Bihar young woman who had left her home to defecate was shot by unknown assailants leaving her seriously injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे