लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कनाडा में गायक-रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं, सलमान के साथ काम करने बाद हुई घटना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 2, 2024 17:17 IST

सोमवार को कनाडा के वैंकूवर में गायक-रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। कथित गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया है और फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ​​इसकी जांच कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कनाडा के वैंकूवर में गायक-रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलियां चलाई गईंकथित गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया हैसुरक्षा एजेंसियों द्वारा वीडियो की पुष्टि की जा रही है।

कनाडा: सोमवार को कनाडा के वैंकूवर में गायक-रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। कथित गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया है और फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ​​इसकी जांच कर रही हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि फायरिंग मशहूर गायक एपी ढिल्लों के बंगले पर हुई। पोस्ट में दावा किया गया है कि कनाडा के वैंकूवर के विक्टोरिया द्वीप पर स्थित एक मशहूर गायक के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की गई।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा वीडियो की पुष्टि की जा रही है। पोस्ट में लिखा है, "1 सितंबर की रात को दो स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं हुईं - विक्टोरिया द्वीप और वुडब्रिज टोरंटो। मैं (लॉरेंस बिश्नोई गैंग से रोहित गोदारा) दोनों गोलीबारी की घटनाओं की जिम्मेदारी लेता हूं।"

इसमें आगे दावा किया गया है, "विक्टोरिया आइलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है। वह अपने गाने में सलमान खान को कास्ट करने के बाद दिखावा कर रहे थे। हम आपके घर आए थे, आपको बाहर आकर हमें कुछ एक्शन दिखाना चाहिए था। आप जिस अंडरवर्ल्ड की जिंदगी की नकल करते हैं, हम वास्तव में इसे जी रहे हैं। अपनी औकात में रहो नहीं तो कुत्ते की मौत मरेंगे।"

गोलीबारी में शामिल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। हाल ही में कनाडाई-भारतीय रैपर एपी ढिल्लों ने बॉलीवुड  स्टार सलमान खान और संजय दत्त के साथ मिलकर एक गाना रिलीज किया था। इसके एक महीने बाद बिश्नोई गिरोह ने कथित तौर पर पंजाबी गायक के घर पर हमला किया।

एपी ढिल्लों भारत में भी युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। उनके कुछ सबसे लोकप्रिय ट्रैक में "ब्राउन मुंडे," "एक्सक्यूज़," और "माजहेल" शामिल हैं। 

टॅग्स :कनाडासलमान खानसंजय दत्तपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत