लाइव न्यूज़ :

Shimla guest house: निजी अतिथि गृह में सो रहे थे पर्यटक?, भीषण आग में महाराष्ट्र के तीन पर्यटक झुलसे, 1 की मौत और 2 गंभीर घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2025 12:10 IST

Shimla guest house: झुलसने से घायल हुए आशीष और अवधूत का शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के कोरेगांव निवासी रितेश की आग में झुलसने से मौत हो गई।आग की चपेट में आ गए और संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। 125 (जीवन को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Shimla guest house: शिमला शहर के कच्चीघाटी इलाके में एक निजी अतिथि गृह में लगी भीषण आग में महाराष्ट्र के तीन पर्यटक झुलस गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है और जिस वक्त घटना हुई तीनों पर्यटक सो रहे थे। उसने बताया कि इनमें से दो वहां से निकलने में सफल रहे जबकि महाराष्ट्र के कोरेगांव निवासी रितेश की आग में झुलसने से मौत हो गई। झुलसने से घायल हुए आशीष और अवधूत का शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

वे तीनों शुक्रवार को शिमला आए थे और निजी अतिथि गृह में रुके हुए थे। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की करीब छह गाड़ियों को मौके पर भेज गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, अन्य कमरों में ठहरे पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अतिथि गृह के तीन कमरे आग की चपेट में आ गए और संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में मालिक की ओर से लापरवाही की बात सामने आई है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत) और 125 (जीवन को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। उसने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और अतिथि गृह में सुरक्षा उपायों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीशिमलाहिमाचल प्रदेशमहाराष्ट्रअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया