लाइव न्यूज़ :

पत्नी के साथ संबंध के चलते पति ने दोस्त का काटा गला, पीया उसका खून; कर्नाटक में सनसनीखेज वारदात

By अंजली चौहान | Updated: June 26, 2023 09:44 IST

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में एक व्यक्ति का गला काटने और उसका फैला हुआ खून पीने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दोस्त का गला काटने और खून पीने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया विजय ने गुस्से में तेज धार वाले हथियार से महेश का गला काट दिया।विजय ने अपने दोस्त का खून पीया

बेंगलुरु:कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में हत्या की रौंगटे खड़े कर देनी वाली वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में अपने ही दोस्त की गला काट डाला और उसका खून पीया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि विजय को अपने दोस्त मारेश पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था।

उसने इस मामले पर चर्चा करने के लिए मारेश से मिलने के लिए कहा, लेकिन उनकी चर्चा जल्द ही तीखी बहस में बदल गई और विजय ने गुस्से में तेज धार वाले हथियार से महेश का गला काट दिया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना चिकबल्लापुरा जिले के चिंतामणि तालुक में हुई। इस भयावह घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए। 

19 जून की घटना

जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 जून की है। आरोपी विजय ने अपने दोस्त जॉन के साथ मारेश को पास के जंगल में ले गया जहां उसने मारेश का गला काट दिया और उसका खून पी लिया। जॉन ने इस हरकत को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।

घटना के बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि इलाज के बाद वह अब ठीक है। अस्पताल से निकलने के बाद पीड़ित ने अपनी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।  

टॅग्स :कर्नाटकहत्याक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?