लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 16, 2023 12:47 IST

शाइस्ता परवीन अपने बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने और पति अतीक की हत्या के बाद भी सामने नहीं आई। अब एसटीएफ प्रयागराज से लेकर मुंबई और दिल्ली तक उसकी तलाश कर रही है लेकिन वह सबको चकमा देने में अब तक सफल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुड्डू मुस्लिम,साबिर और शाइस्ता परवीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारीपुलिस को शक है कि ये सभी आरोपी देश छोड़ कर भागने का प्रयास कर सकते हैंपुलिस ने सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर अलर्ट जारी किया

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे 5 लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम और साबिर के अलावा 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को शक है कि ये सभी आरोपी देश छोड़ कर भागने का प्रयास कर सकते हैं। 

उमेश पाल की हत्या को 81 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी इसके लिए जिम्मेदार कई आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।  शाइस्ता परवीन दिवंगत माफिया अतीक अहमद की पत्नी है। शाइस्ता परवीन, बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर विदेश न भाग सकें इसलिए पुलिस ने सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर अलर्ट जारी किया है।

शाइस्ता परवीन अपने बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने और पति अतीक की हत्या के बाद भी सामने नहीं आई।  बेटे के एनकाउंटर, पति और देवर की हत्या के बाद भी शाइस्ता सामने नहीं आई और अब एसटीएफ प्रयागराज से लेकर मुंबई और दिल्ली तक उसकी तलाश कर रही है लेकिन वह सबको चकमा देने में अब तक सफल रही है।

बताया जाता है कि अतीक और दो बेटों के जेल जाने के बाद शाइस्ता ने गैंग और कारोबार संभालना शुरू कर दिया। इसमें अतीक का एक और बेटा असद जो एनकाउंटर में मारा गया, साथ देता था। दोनों मिलकर प्रयागराज से लेकर कई जिलों के बिल्डर्स और व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी मांगते थे। जेल से अतीक प्लान बनाता था और बाहर उसे अपने गुर्गों से कामयाब कराने की जिम्मेदारी शाइस्ता और असद की थी।

हालांकि अब प्रयागराज में अतीक का साम्राज्य बिखर चुका है। उमेश पाल की हत्या के बाद पहले बेटा असद एनकाउंचर में मारा गया फिर मेडिकल के लिए ले जाते समय तीन शूटरों ने अतीक और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन को किसी भी हालत में पकड़ना चाहती है ताकि अतीक गैंग को फिर से जिंदा करने की किसी भी संभावना को खत्म किया जा सके।

टॅग्स :Prayagraj STFउत्तर प्रदेशक्राइमuttar pradeshCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप