लाइव न्यूज़ :

प्रेमी मोनू शर्मा की मदद से पत्नी चमन देवी ने पति विजय चौहान की हत्या की और शव को घर में टाइलों के नीचे दफनाया,  भाई ढूंढ़ता हुआ आया और घर पर न पाकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 20:53 IST

Palghar: पुलिस ने सोमवार को कहा कि सड़ी-गली लाश दो सप्ताह पुरानी लगती है जिसे आज बाहर निकाला गया तथा मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमीरा-भयंदर-वसई-विरार पुलिस ने चमन देवी (28) और उसके प्रेमी एवं पड़ोसी मोनू शर्मा (20) की तलाश शुरू कर दी है।मुंबई के सुदूर उपनगर नालासोपारा के गंगनीपाड़ा इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में रहता था।चौहान का भाई उसे ढूंढ़ता हुआ आया और उसे घर पर न पाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Palghar:महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर में टाइलों के नीचे दफना दिया। पुलिस ने सोमवार को कहा कि सड़ी-गली लाश दो सप्ताह पुरानी लगती है जिसे आज बाहर निकाला गया तथा मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मीरा-भयंदर-वसई-विरार पुलिस ने चमन देवी (28) और उसके प्रेमी एवं पड़ोसी मोनू शर्मा (20) की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विजय चौहान (34) के रूप में हुई है जो मुंबई के सुदूर उपनगर नालासोपारा के गंगनीपाड़ा इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में रहता था।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात चौहान का भाई उसे ढूंढ़ता हुआ आया और उसे घर पर न पाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस की एक टीम घर पहुंची और वहां दुर्गंध महसूस की। बाद में, पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों और स्थानीय तहसीलदार की मौजूदगी में चौहान के शव को बाहर निकाला।

जिसे घर में दफनाकर ऊपर टाइल लगा दी गई थीं। पुलिस को संदेह है कि चौहान की पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और फरार हो गई। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने हत्या कैसे और क्यों की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमर्डर मिस्ट्रीमहाराष्ट्रपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल