लाइव न्यूज़ :

कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने ऐसे लिया बदला, आरोपी शेख रियाज ढेर, डीजीपी बी शिवधर रेड्डी ने जान गंवाने वाले कांस्टेबल को दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 21:09 IST

Nizamabad: निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी साई चैतन्य ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों ने सरकारी अस्पताल के उस वार्ड से शीशे टूटने और दरवाजे तोड़ने की आवाजें सुनीं, जहां कांस्टेबल की हत्या के आरोपी शेख रियाज को भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मी वार्ड के अंदर गए और उपद्रव मचाने वाले आरोपी को बिस्तर पर बिठाने की कोशिश की।आरोपी ने एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीन ली और ट्रिगर दबाना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी ने आरोपी रियाज पर गोली चला दी और वह गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा।

Nizamabad: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी 24-वर्षीय युवक की पुलिस की गोली लगने से उस वक्त मौत हो गई जब उसने एक पुलिसकर्मी से कथित रूप से पिस्तौल छीनकर उसपर हमला करने की कोशिश की। निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी साई चैतन्य ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों ने सरकारी अस्पताल के उस वार्ड से शीशे टूटने और दरवाजे तोड़ने की आवाजें सुनीं, जहां कांस्टेबल की हत्या के आरोपी शेख रियाज को भर्ती कराया गया था।

इसके बाद पुलिसकर्मी वार्ड के अंदर गए और उपद्रव मचाने वाले आरोपी को बिस्तर पर बिठाने की कोशिश की। हालांकि, आरोपी ने एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीन ली और ट्रिगर दबाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पिस्तौल फेंकने को कहने पर उसने ध्यान नहीं दिया। कोई विकल्प न होने पर एक पुलिसकर्मी ने आरोपी रियाज पर गोली चला दी और वह गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा।

उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि संबंधित दिशानिर्देशों के अनुसार पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रियाएं की जा रही हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी ने आरोपी के हमले में जान गंवाने वाले कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा कि तेलंगाना पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। डीजीपी ने मृत कांस्टेबल के परिजन को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मकान के लिए 300 वर्ग फुट का प्लॉट देने की घोषणा की।

इस बीच, मृतक कांस्टेबल प्रमोद की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपी रियाज की मौत पर राहत व्यक्त की। मृतक कांस्टेबल की पत्नी ने कहा कि उनके पति का निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हालांकि, यह गर्व की बात है कि उनके पति शहीद हो गए।

इस बीच, आरोपी के परिवार के सदस्यों ने समाचार चैनलों से बात करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके ठिकाने के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए परिवार के कुछ सदस्यों के साथ सख्ती बरती थी। पहले वाहन चोरी के एक मामले में पकड़े गए शेख रियाज (24) ने 17 अक्टूबर की रात निजामाबाद शहर के थाने ले जाते समय 40 वर्षीय कांस्टेबल प्रमोद पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद कांस्टेबल की मौत हो गई थी। इस दौरान आरोपी के हमले में एक उप-निरीक्षक की उंगलियों पर भी चोट आई थी। घटना के बाद वह भाग गया था।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, आरोपी ने रविवार को निजामाबाद टाउन-6 थानांर्गत सारंगपुर इलाके में एक अन्य व्यक्ति पर हमला करने का प्रयास किया। इस बीच, पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी रियाज पर हत्या के प्रयास, डकैती, हत्या और चोरी सहित 61 मामले दर्ज थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और रियाज को पकड़ लिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो