लाइव न्यूज़ :

Viral Video: शर्मनाक इश्क... चलती कार में लिपलॉक, बॉयफ्रेंड की गोद में गर्लफ्रेंड, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: July 17, 2024 14:54 IST

Viral Video: अकसर आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि अभिनेत्री अभिनेता की गोद में बैठ जाती है और किसिंग सीन शूट किया जाता है। हालांकि, यह पिक्चर और कहानी की डिमांड पर किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देचलती कार में इश्क, कार में दिखे बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस ने बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को पकड़ा

Viral Video: अकसर आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि अभिनेत्री अभिनेता की गोद में बैठ जाती है और किसिंग सीन शूट किया जाता है। हालांकि, यह पिक्चर और कहानी की डिमांड पर किया जाता है। लेकिन, असल जीवन में ऐसा हो तो शर्मिंदा होना पड़ता है। लेकिन, अब फिल्मी स्टाइल में इश्क और किस करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला नागपुर से आया है।

यहां पर एक शख्स ने अपनी कार में बैठी गर्लफ्रेंड को अपनी गोद में बिठा लिया और उसे किस करने लगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। खबरों के अनुसार, गर्लफ्रेंड को किस करने वाला शख्स पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है और उसकी प्रेमिका एक कंपनी में काम करती है। इन दोनों ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है जिससे सभी चौंक गए हैं। वे चलती कार में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

चलती कार में किसिंग सीन देने वाले प्रेमी जोड़ों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), बॉम्बे पुलिस अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने, सार्वजनिक रूप से अभद्रता और आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं।

प्रेमी और प्रेमिका कौन हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरुष और महिला दोनों की उम्र 28 वर्ष है। बताया जा रहा है कि पुरुष चार्टर्ड अकाउंटेंट है, जबकि महिला पेशे से इंजीनियर है। कार को लॉ कॉलेज स्क्वायर से शंकर नगर तक ले जाया जाता है। यह नागपुर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है।

चलती कार में किसी को चोट नहीं लगी, क्योंकि पुरुष कार चला रहा था और उसकी गोद में बैठी लड़की उसकी कमर को अपनी टांगों से जकड़े हुए थी। कार के अंदर चल रहे इस रोमांस को एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया, जो कार के पास से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था। बाइक सवार व्यक्ति ने नागरिक कर्तव्य के नाते नागपुर के अंबाझरी पुलिस स्टेशन में लापरवाही से गाड़ी चलाने की घटना की सूचना दी। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारी ने प्रेमी युगल को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की, जब पता चला कि प्रेमी युगल कार को अपने दोस्त के घर छुपाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस उसे वर्धा रोड से गिरफ्तार करने में सफल रही और उसकी गर्लफ्रेंड को भी पकड़ लिया।

टॅग्स :मुंबईनागपुरNagpur Policeनागपुर दक्षिणक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल