लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur: चाचा राजू दास और 14 वर्षीय भतीजे सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या?, छठ पर्व मनाने मोजामा गांव आए थे, मोबाइल फोन अभी भी गायब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2024 20:17 IST

Muzaffarpur: तिरहुत डिवीजन के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बाबू राम ने कहा कि शुक्रवार शाम को दास और उसका 14 वर्षीय भतीजा किसी का फोन आने के बाद उससे मिलने गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के सदस्यों के अनुसार वे देर रात तक घर नहीं लौटे।गोली के निशान थे, यह गांव उनके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है।वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं जहां से शव बरामद किए गए थे।

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने 18 वर्षीय युवक और उसके 14 वर्षीय भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम जिले के पारू इलाके में हुई। मृतकों की पहचान राजू दास (18) और उसके 14 वर्षीय भतीजे सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वे छठ पर्व मनाने के लिए जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोजामा गांव स्थित अपने घर आए थे। दास बेंगलुरु से और कुमार दिल्ली से आया था। तिरहुत डिवीजन के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बाबू राम ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा,"शुक्रवार शाम को दास और उसका 14 वर्षीय भतीजा किसी का फोन आने के बाद उससे मिलने गया था।

उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार वे देर रात तक घर नहीं लौटे।" डीआईजी ने कहा, "दोनों के शव ग्रामीणों को शनिचरा स्थान के पास मिले, जिन पर गोली के निशान थे, यह गांव उनके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस ने बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।" फोरेंसिक विशेषज्ञ उस स्थान से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं जहां से शव बरामद किए गए थे।

डीआईजी ने बताया कि घटना के पीछे का असली कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने यहा भी बताया कि राजू दास का मोबाइल फोन अभी भी गायब है। ग्रामीणों के अनुसार हत्या के पीछे का मकसद दास का गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग हो सकता है। जिला पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?