लाइव न्यूज़ :

MP: केवल कार में पंचायत कार्यालय आने और वहां कुर्सी पर बैठने को लेकर दलित युवक की हुई जमकर पिटाई, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 26, 2022 16:12 IST

इस पर बोलते हुए गांव के सरपंच कृष्ण गोपाल अहिरवार ने दावा किया कि पीड़ित को इसलिए पीटा गया क्योंकि वह पंचायत कार्यालय में कार में आया और वहां कुर्सी पर बैठ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित युवक की जमकर पिटाई हुई है। आरोप है कि पीड़ित द्वारा कार में पंचायत कार्यालय आने और वहां कुर्सी पर बैठने के कारण पिटाई हुई है।पुलिस ने दूसरा मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 30 वर्षीय एक दलित व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के कार्यालय में कुर्सी पर बैठने पर कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा है। 

लेकिन बिजावर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रघु केसरी ने सोमवार को इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि कुर्सी पर बैठने के लिए आदमी को नहीं पीटा गया बल्कि शनिवार को हुई यह घटना उस आदमी और आरोपी के बीच दुश्मनी के कारण हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

पीड़ित व्यक्ति की पत्नी और पंचायत के एक अधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर मटगुआन थाना क्षेत्र के चौका गांव में हुई इस घटना में पीड़ित व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पत्रकारों से बात करते हुए पीड़िता की पत्नी ने आरोप लगाया कि शनिवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में कुर्सी पर बैठने की बात पर रोहित सिंह ठाकुर ने उसके पति की बुरी तरह से पिटाई कर दी। 

महिला ने आरोप लगाया कि ठाकुर और उसके साथियों की पिटाई से उसका पति गंभीर रुप से घायल हो गया। महिला ने कहा कि उसे अपने परिवार की सुरक्षा का डर है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

पीड़ित को आई है गंभीर चोटें

चौका ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार अहिरवार ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति शनिवार को कपिल धारा योजना के तहत कुएं के निर्माण के लिए कागजात जमा करने के लिए कार्यालय आया था। उन्होंने भी यह दावा किया कि पीड़ित के कुर्सी पर बैठने पर ठाकुर ने आपत्ति की और उसके साथ मारपीट की। 

उन्होंने कहा कि रविवार को ठाकुर दो अन्य लोगों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और इसी बात को लेकर पीड़ित से फिर मारपीट की। अहिरवार ने कहा कि पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आई है, हाथ में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

पंचायत कार्यालय में कार में आने और वहां कुर्सी पर बैठने के कारण हुई पिटाई- गांव का सरपंच

गांव के सरपंच कृष्ण गोपाल अहिरवार ने दावा किया कि पीड़ित को इसलिए पीटा गया क्योंकि वह पंचायत कार्यालय में कार में आया और वहां कुर्सी पर बैठ गया। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठने को लेकर शनिवार को हुए विवाद के बाद रविवार शाम को आरोपी अन्य लोगों के साथ फिर से पीड़ित के घर पहुंचा और उसकी पिटाई की। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshवायरल वीडियोदलित विरोधDalit Protests
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप