लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: टीचर ने मां के सामने ही छात्रा की उतारी स्कूल ड्रेस, अंडरवियर में भेजा घर, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 07:59 IST

इस घटना पर बोलते हुए पीड़िता के मां ने कहा है, ‘‘शिक्षिका ने सहपाठियों के सामने ही मेरी बेटी की यूनिफॉर्म उतार दी और उसे अंडरवियर में घर भेज दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम के लुंगलेई जिले में एक टीचर द्वारा छात्रा के कपड़े उतार देने का मामला सामने आया है।आरोप है कि टीचर ने छात्रा के मां के सामने और पूरे क्लास के बीच उसके कपड़े उतारे है। ऐसे में टीचर के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है और उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

आइजोल: मिजोरम के लुंगलेई जिले में एक स्कूल शिक्षिका को छह साल की एक बच्ची की स्कूल पोशाक उतारने के बाद उसे घर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

शिक्षिका को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

पुलिस ने बताया कि बाल संरक्षण इकाई की शिकायत के बाद आरोपी शिक्षिका लालबियाकेंगी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यही नहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले के थांगपुई गांव के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

क्या है पूरा मामला

वहीं इस मामले में राज्य के शीर्ष छात्र निकाय मिजो जिरलाई पावल (एमजेडपी) ने आरोपी को बर्खास्त करने की मांग की है। यह घटना 25 अगस्त को थांगपुई गांव में स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई। बच्ची की मां नैंसी लालनुनसंगी ने बताया कि पहली कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी के साथ 22 अगस्त को स्कूल में एक लड़के ने मारपीट की थी। 

नैंसी ने बताया, ‘‘मेरी बेटी की उसके सहपाठी ने जमकर पिटाई की, जिसके बाद उसने खून की उल्टी की और उसके पेट में दर्द हुआ। मेरी बेटी स्कूल युनिफॉर्म को लेकर इतनी उत्साहित थी कि वह कल होकर फिर से स्कूल गई और उसी लड़के ने दोबारा उसे पीटा।’’ 

स्कूल ने पीड़िता के मां पर लगाया आरोप

बेटी की दोबारा पिटाई से नाराज नैंसी स्कूल गई और उन्होंने उस लड़के को डांट लगाई। नैंसी ने कहा कि इसके बाद स्कूल शिक्षिका ने उन्हें फोन कर इस बात के लिए फटकार लगाई कि स्कूल नियमों का उल्लंघन करते हुये वह स्कूल में गईं और बच्चे को डांटा। उन्होंने कहा कि शिक्षिका ने एक व्हाट्सएप समूह में उनकी शिकायत भी की। 

मां के सामने टीचर ने उतारे छात्रा के कपड़े

इस पर नैंसी ने कहा, ‘‘मैं इतनी क्रोधित और निराश थी कि मैं 25 अगस्त को दोबारा स्कूल में गई। शिक्षिका ने हस्तक्षेप किया और मुझसे कहा कि अगर मैं अपने बच्चे को घर ले जाऊंगी तो मुझे उसका यूनिफॉर्म वहीं छोड़ देना होगा, क्योंकि एक और छात्र है, जिसे इसकी जरूरत है। इसके बाद शिक्षिका ने सहपाठियों के सामने ही मेरी बेटी की यूनिफॉर्म उतार दी और उसे अंडरवियर में घर भेज दिया।’’ 

टीचर पर हुआ एक्शन

इस बीच, मिजोरम के स्कूली शिक्षा मंत्री लालछंदामा ने कहा कि शिक्षिका को घटना के एक दिन बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिक्षिका सोमवार को उपस्थित होंगी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMizoram PoliceSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया