लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नाबालिग छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था टीचर, शिकायत के बाद गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2024 20:57 IST

महाराष्ट्र: उन्होंने बताया कि छात्राओं द्वारा अधिकारियों से शिकायत करने के बाद, जिला परिषद द्वारा जांच शुरू की गई।

Open in App

महाराष्ट्रमहाराष्ट्र के लातूर में एक जिला परिषद स्कूल के शिक्षक को नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने और उनका पीछा करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया और अन्ना श्रीरंग नरसिंगे को एक दिन बाद हिरासत में ले लिया गया।

एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि वह (शिक्षक) हरंगुल (खुर्द) में जिला परिषद स्कूल से संबद्ध था और शिकायतों के कारण पद से हटाए जाने से पहले वह प्रभारी प्रधानाध्यापक था। अधिकारी ने बताया, ‘‘उस पर छात्राओं को गलत तरीके से छूने और उनसे प्रेम का इजहार करने का आरोप है। उसने कथित तौर पर 16 लड़कियों से अपने पैर और हाथ की मालिश कराई। ये घटनाएं 2021 से हो रही थीं।

उसने यह भी धमकी दी थी कि अगर उन्होंने अपनी आपबीती किसी को बताई तो वह परीक्षा में अंक नहीं देगा।’’ उन्होंने बताया कि छात्राओं द्वारा अधिकारियों से शिकायत करने के बाद, जिला परिषद द्वारा जांच शुरू की गई। अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निवृत्ति जाधव की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 75(3), 78(2), 79 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न, पीछा करने और अन्य अपराधों के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं। 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नछेड़छाड़महाराष्ट्रMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

भारतTCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त