लाइव न्यूज़ :

Madhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2026 15:03 IST

Bihar Road Accident: यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App

Bihar Road Accident: बिहार में मधेपुरा जिले के अरार थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की जान चली गई। ऐसे में चार परिवारों में चिराग बुझ गया। दरअसल, मधेपुरा के प्रसिद्ध दीनाभद्री मेले से खुशियां मनाकर लौट रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधेपुरा और सहरसा जिले के रहने वाले घनश्याम, सागर, बसंत और अंकित के रूप में हुई है।

घटना के बारे में बताया गया कि रामनवमी को लेकर ग्वालपाड़ा में दीनाभद्री मेला लगा हुआ था। इस मेले को देखने के लिए चार दोस्त कार से रात लगभग 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे के आस-पास चारों दोस्त मधेपुरा लौट रहे थे।

तभी कार अनियंत्रित हो गई और अरार पुल पर रेलिंग को तोड़कर नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में चारों दोस्तों की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों का शव नदी से निकाला गया।

लेकिन चौथा युवक अभी भी लापता है। उसकी तलाश अभी भी की जा रही है। नदी में पानी ज्यादा होने की वजह से चौथे युवक को खोजने में काफी परेशानी आने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 1 बजे हुई। मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी 28 वर्षीय घनश्याम कुमार, सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा गांव निवासी 26 वर्षीय अंकित कुमार (पुत्र मनोज कुमार) और सौर बाजार थाना क्षेत्र के फोरसाहा निवासी 23 वर्षीय वसंत कुमार (पुत्र प्रमोद यादव) के रूप में हुई है।

वहीं, लापता युवक की पहचान जयपालपट्टी वार्ड नंबर 15 निवासी सागर कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कार को नदी से बाहर निकाल लिया गया है और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि लापता युवक का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहार समाचारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया