लाइव न्यूज़ :

HIV संक्रमित लड़की से 2 साल तक रेप, जबरन कराया अबॉर्शन; डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2025 11:21 IST

Latur:  नाबालिग लड़की बीमार पड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच से पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है।

Open in App

Latur महाराष्ट्र के लातूर जिले में एचआईवी संक्रमित एक लड़की से दो साल तक एक बाल आश्रय गृह में कई बार दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा अपने पैतृक जिले धाराशिव के ढोकी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, ये घटनाएं हासेगांव स्थित एचआईवी संक्रमित बच्चों के आश्रय गृह में 13 जुलाई 2023 से इस साल 23 जुलाई के बीच हुईं।

उन्होंने कहा, "लड़की की शिकायत के अनुसार, वह पिछले दो साल से इस संस्था में थी। बाल गृह के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उससे चार बार दुष्कर्म किया। उसने उसे इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। संस्था के प्रबंधन ने उसकी कोई मदद नहीं की और यहां तक कि उसने अधिकारियों के लिए जो पत्र लिख कर शिकायत पेटी में डाला था, उसे भी फाड़कर फेंक दिया।"

अधिकारी ने बताया कि जब वह बीमार पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद आरोपियों ने उसकी सहमति के बिना एक चिकित्सक से गर्भपात करवा दिया। अधिकारी ने बताया कि ढोकी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें संस्था के संस्थापक और अधीक्षक, दुष्कर्म करने वाला कर्मचारी और गर्भपात कराने वाला चिकित्सक शामिल हैं।

लातूर के पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने बताया कि मामला औसा पुलिस थाने को सौंपे जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कथित घटना औसा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई। 

 

टॅग्स :Laturगर्भपातक्राइमCrimePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया