लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: तलवारें लहराते हुए स्कॉर्पियो कार से आरोपियों ने किया विधायक का पीछा-कहे अपशब्द, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 15, 2022 21:29 IST

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमेंगलुरु के बेलथांगडी के विधायक हरीश पूंजा पर हमला होने की खबर सामने आई है। इस हमले में आरोपियों ने स्कॉर्पियो कार से पीछा कर तलवारें लहराईं और अपशब्द कहे है। मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के मेंगलुरु में बेलथांगडी के विधायक हरीश पूंजा की कार का पीछा कर उन पर हमला करने का प्रयास करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

स्कॉर्पियो कार समेत आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश भगवान सोनवणे बताया कि उक्त मामले में फलनीर निवासी 38 साल के रियाज को गिरफ्तार किया गया है और अपराध में कथित रूप से इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया गया है। 

पेशेवर अपराधी नहीं है आरोपी

सोनवणे के मुताबिक, रियाज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-341, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। 

आरोपी के पास नहीं मिला कोई हथियार

सोनवणे के अनुसार, जब आरोपी को हिरासत में लिया गया, तब उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, लेकिन मामले में आगे की जांच जारी है। उक्त घटना के बाद विधायक के वाहन के चालक ने बंतवाल ग्रामीण पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस को दी अपनी शिकायत में चालक ने कहा था कि गुरुवार को पूंजा जब बेलथांगडी जा रहे थे, तब कुछ बदमाशों ने पडिल से फरंगीपेटे तक उनकी कार का पीछा किया। चालक ने शिकायत में दावा किया था कि जब वह कार को सड़क किनारे ले गया तो बदमाशों ने विधायक के बारे में अपशब्द कहे और तलवारें लहराईं थी।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMLAकारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया