लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या, घर में टहलते वक्त आतंकियों ने मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 15, 2022 14:21 IST

मारे गए कश्मीरी पंडित नागरिक की पहचान चौधरी गुंड के रहने वाले कृष्ण पूरन भट के रूप में की गई है। हमले की खबर के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों ने कश्मीरी पंडित को उस समय गोली मार दी जब वह अपने घर के भीतर टहल रहा था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जम्मूः दक्षिण कश्मीर के शोपियां कस्बे में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी है। आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को उस समय गोली मार दी जब वह अपने घर के भीतर टहल रहा था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर उसे बचा नहीं पाए और बाद में उसकी मौत हो गई।

मारे गए कश्मीरी पंडित नागरिक की पहचान चौधरी गुंड के रहने वाले कृष्ण पूरन भट के रूप में की गई है। हमले की खबर के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (केपीएसएस) ने कहा कि हत्या केंद्रीय गृह मंत्री के लिए एक संदेश था कि कश्मीर में "सब कुछ ठीक नहीं है"। केपीएसएस के अध्यक्ष संजय टिक्कू ने आरोप लगाया कि अधिकारी पीड़ित परिवार पर घाटी में सामान्य स्थिति दिखाने के लिए जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडितआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो