लाइव न्यूज़ :

IND Vs NZ: दिग्गज ऑफ स्पिनर ने किया कमाल, पाकिस्तान के दो तेज गेंदबाज को छोड़ दिया पीछे, न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और रिकॉर्ड

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 5, 2021 19:59 IST

IND Vs NZ Ravichandran Ashwin: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 540 रन का विशाल लक्ष्य रखने के बाद तीसरे दिन उसके पांच विकेट चटकाकर दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां बड़ी जीत की तरफ कदम बढ़ाये।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों टीम के बीच कानपुर में खेला गया पहला मैच ड्रा रहा था।भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन पर समाप्त घोषित की।न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में केवल 62 रन पर आउट हो गयी थी।

IND Vs NZ Ravichandran Ashwin: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है।अश्विन के अब भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबलों में 65 विकेट हो गए हैं। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले हरफनमौला रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अश्विन ने भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों में 65 विकेट के मील के पत्थर को पूरा करने के लिए अनुभवी कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर को आउट किया।

अश्विन ने सिर्फ 17 पारियों में 65 विकेट के आंकड़े तक पहुंचे और दूसरी ओर हेडली ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 24 पारियां लीं। साथ ही, रविचंद्रन अश्विन ने 2021 में 50 विकेट लिए हैं और इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी 44 और हसन अली 39 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने तीसरे दिन तीन बड़े विकेट लिए। 540 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे कप्तान टॉम लाथम को स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चौथे ओवर में आउट कर दिया और वह 15 गेंदों पर सिर्फ 6 रन ही बना सके। अनुभवी कीवी बल्लेबाज टेलर एक बार फिर विफल रहे और अश्विन ने उन्हें आउट कर दिया।

भारत की तरफ से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 27 रन देकर तीन और बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने 42 रन देकर एक विकेट लिया है। अश्विन ने कार्यवाहक कप्तान और अपने प्रिय शिकार टॉम लैथम (छह) को चाय के विश्राम से पहले पगबाधा आउट किया जिसमें बल्लेबाज ने ‘रिव्यू’ भी गंवाया। यह आठवां अवसर है जबकि अश्विन ने लैथम को पवेलियन भेजा।

अश्विन ने चायकाल के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज विल यंग (20) को शार्ट लेग पर कैच कराया। विराट कोहली का ‘रिव्यू’ लेने का फैसला तब सही साबित हुआ था। अश्विन का इस वर्ष यह 50वां टेस्ट विकेट था। किसी एक कैलेंडर वर्ष में चौथी बार उन्होंने 50 से अधिक विकेट लिये जो कि भारतीय रिकार्ड है। न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर (छह) ने अपना विकेट इनाम में दिया।

टॅग्स :रविचंद्रन अश्विनभारतीय क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीमहसन अलीशाहीन अफरीदीन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

क्रिकेटसीरीज पर 3-0 से कब्जा, जिम्बाब्वे को 133 रन से हराया, 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने रचा इतिहास, पाकिस्तान ने बनाए 223 और मेहमान टीम 90 पर ढेर

क्रिकेट9 अंक के साथ 8वें स्थान पर केकेआर?, टीम को बीच मंझधार में छोड़ न्यूजीलैंड लौटे रचिन रविंद्र

क्रिकेटसीरीज में 1-0 से आगे बांग्लादेश, पाकिस्तान के खिलाफ 16 मई से दूसरा टेस्ट, शादमान इस्लाम की जगह जाकिर हसन

क्रिकेटक्रॉली, आर्चर, कार्स, वुड और पोप बाहर, एमिलियो गे, सोनी बेकर-जेम्स रियू शामिल?, लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी