लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने दी पुलिस को खुली चुनौती, उन्नाव में पत्रकार को मारी गोली, जानिए पूरी वारदात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 25, 2023 10:02 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में अज्ञात बदमाशों ने बीती शनिवार रात में 25 वर्ष के स्थानीय पत्रकार मनु अवस्थी को गोली मार दी। इस जानलेवा हमले में घायल पत्रकार को इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बदमाशों ने दी पुलिस को खुलेआम चुनौती अपराधियों ने स्थानीय पत्रकार मनु अवस्थी को गोली मार दी, फिलहाल पत्रकार का इलाज चल रहा हैउन्नाव पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। जानकारी के अनुसार सूबे के उन्नाव जिले में बीती शनिवार रात में अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्ष के एक स्थानीय पत्रकार मनु अवस्थी की गोली मारकर जानलेवा हमला किया लेकिन पत्रकार की जान बच गई है और वो गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के संबंध में उन्नाव पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा कि गोली लगने के फौरन बाद घायल पत्रकार मनु अवस्थी को उपचार के लिए पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन अब उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घायल पत्रकार का इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा था और इलाज कर रहे डॉक्टरों द्वारा फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हमलावरों की गोली के शिकार हुए घायल पत्रकार मनु अवस्थी उन्नाव के पीडी नगर के रहने वाले थे।

पुलिस की ओर से दी गई सूचना के अनुसार पत्रकार मन्नू अवस्थी को रात करीब 10:25 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे का मकसद का पता लगा रही है और इस घटना के जुड़े संभावित तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही है। खबरों के अनुसार घायल पत्रकार ने गोली मारे जाने के पीछे किसी विवाद को कारण बताया है।

लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या उन्होंने इस तरह के हमले के संभावित खतरे के संबंध में गोली लगने से पहले पुलिस से संपर्क किया था य़ा नहीं। उन्नाव पुलिस का कहना है कि वो घटना के सभी पहलुओं की पूरी गंभीतरता से पड़ताल कर रहे हैं और हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं। 

टॅग्स :Unnaoक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया