लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2026 19:37 IST

इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Open in App

पटना:बिहार में पश्चिम चंपारण(बेतिया) जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलाही टोला निवासी सुरेंद्र साहनी के 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार पर किशोरी को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने मझौलिया थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी। 

मझौलिया थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर संदीप कुमार समेत कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य अभियुक्त संदीप कुमार को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता और आरोपी दोनों की मेडिकल जांच बेतिया जीएमसीएच में कराई गई है। पुलिस फिलहाल मामले के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय जरूरी है। वहीं, परिवार की ओर से भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

टॅग्स :बिहारक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टShillong Honeymoon Murder: इंदौर की सोनम रघुवंशी को पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत मिली

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बनेंगे नए मंत्री?, दिल्ली तक लॉबिंग कर दावेदारी मजबूत कर रहे विधायक, रेस में कौन-कौन शामिल?

भारतखगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या?, तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह

ज़रा हटकेट्रैक पर रफ्तार भर रही ट्रेन के ग्रीन सिग्नल को 'लाल' कर दे रहे हैं बंदर?, गेटमैन की नौकरी पर आफत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?