लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप केस: आरोपी की मां बोली, 'उसे फांसी पर लटका दें या फिर गोली मार दीजिये, जो सजा देनी है दे दें'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 09:30 IST

Hyderabad Doctor Rape and Murder Case: इससे पहले गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस समिति (जीपीएमसीसी) की अध्यक्ष प्रतिमा काउतिन्हो ने कहा था कि हैदराबाद में बलात्कार के बाद महिला पशु चिकित्सक की हत्या करने वाले लोगों को सबके सामने गोली मार देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में चार लोगों ने एक महिला पशु चिकित्सक से गुरुवार रात बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हैदराबाद में पशु डॉक्टर से रेप और उसकी हत्या की घटना पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया है। इस घटना में गिरफ्तार आरोपियों की निंदा की जा रही है और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा की मांग भी की जा रही है। ऐसे में इन आरोपियों के परिवार के सदस्य भी आहत हैं और वो भी उन्हें सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। मालूम हो कि इस मामले में मोहम्मद उर्फ आरिफ, चेन्नाकेसावुलु और शिवा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदुस्तान में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी चेन्नावाकेसावुलु की मां ने अपने बेटे के लिए सजा की मांग करते हुए कहा कि आप उसे फांसी पर लटका दीजिये या फिर गोली मार दीजिये, अगर मैं कहूं कि मेरा बेटा मुझे वापस ला दीजिये तो क्या आप मेरी सुनेंगे। आगे आरोपी की मां कहती हैं कि क्या उस महिला को दर्द नहीं हुआ होगा, जिसे जला दिया गया।

वहीं, आरोपी शिवा की मां ने भी कहा कि इसके लिए मेरे बेटे उचित सजा दी जानी चाहिए। इससे पहले गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस समिति (जीपीएमसीसी) की अध्यक्ष प्रतिमा काउतिन्हो ने कहा था कि हैदराबाद में बलात्कार के बाद महिला पशु चिकित्सक की हत्या करने वाले लोगों को सबके सामने गोली मार देनी चाहिए या फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने एक महिला पशु चिकित्सक से गुरुवार रात बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :हैदराबादरेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद