लाइव न्यूज़ :

अपनी बेटी से परेशान मां ने उसकी हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को दिए 50 हजार रुपये, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: January 18, 2021 10:08 IST

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि सुकीरी गिरी नाम की महिला ने ही अपनी बेटी शिबानी नायक (36) की हत्या करवाई है। इसके पीछे की वजह ये है..

Open in App
ठळक मुद्देशिबानी नायक की 12 जनवरी को पत्थरों और कुछ कुंद वस्तुओं से हत्या कर दी गई थी।इस मर्डर मिस्ट्री में अब पुलिस ने शिबानी नायक की मां और दो अन्य कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: पुलिस ने बताया कि ओडिशा के बालासोर जिले में रविवार को शिबानी नायक हत्याकांड मामले में एक 58 वर्षीय महिला को उसकी बेटी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सुकुरी गिरी नाम की इस महिला ने कथित तौर पर प्रमोद जेना (32) और दो अन्य शख्स को अपनी बेटी की हत्या करने के लिए 50,000 रुपये दिए थे।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रमोद जेना को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मर्डर मिस्ट्री के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुकीरी गिरी की बेटी शिबानी नायक (36) अवैध शराब के कारोबार में शामिल थी, जिसके कारण उनके रिश्ते में खटास आने लगी थी।

कॉन्ट्रैक्ट किलर को 8,000 रुपये का एडवांस भी दिया था

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुकुरी गिरि ने अपनी बेटी को अवैध शराब के धंधे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर उसने अपनी बेटी का सफाया करने के लिए प्रमोद जेना नाम के शख्स से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि सुकुरी गिरि ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को 8,000 रुपये का एडवांस भी दिया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिबानी नायक की 12 जनवरी को पत्थरों और कुछ कुंद वस्तुओं से हत्या कर दी गई थी और उसका शव नागरम गांव में एक पुल के नीचे से बरामद किया गया था।

इससे पहले मिर्जापुर में मां-पिता द्वारा बेटी की हत्या की घटना आई सामने-

बता दें कि इससे पहले यूपी के मिर्जापुर में मां-बाप ने अपनी ही बेटी का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। मिर्जापुर के जमालपुर इलाके में राधेश्याम के खेत में 5 जनवरी को एक लड़की का शव मिला था। पुलिस को सूचना दी गयी तो शव की शिनाख्त अंजलि उर्फ पुष्पा उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई थी।

अंजलि के अपने ही घर के पीछे रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंध थे जो उसके मां बाप को कतई पसंद नहीं था। अंजलि चार-पांच बार प्रेमी के साथ पकड़ी भी जा चुकी थी। अंजलि उससे शादी करना चाहती थी लेकिन प्रेमी राजी नहीं था। पुलिस ने जांच में पाया कि मां व पिता ने मिलकर ही बेटी की हत्या कर दी।

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीबालासोरेओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट