लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार, अब सीसीटीवी फुटेज जमकर हो रहा वायरल

By अभिषेक पारीक | Updated: July 2, 2021 10:10 IST

कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को कई बार ऐसे हथकंडे अपनाने पड़ते हैं कि जिन्हें देखकर यकीन ही नहीं आता। ऐसा ही मामला गुजरात के अमरपुरा गांव में सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड स्टाइल में पुलिसकर्मियों ने एक कुख्यात बदमाश को पकड़ा। एक भोजनालय में गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। किशोर लुहार को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच पुलिस ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाया था।

कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को कई बार ऐसे हथकंडे अपनाने पड़ते हैं कि जिन्हें देखकर यकीन ही नहीं आता। ऐसा ही मामला गुजरात के अमरपुरा गांव में सामने आया है। जहां पर बॉलीवुड स्टाइल में पुलिसकर्मियों ने एक कुख्यात बदमाश को पकड़ा।

गुजरात के अमरपुरा गांव में सड़क किनारे एक भोजनालय में गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। कुख्यात अपराधी किशोर लुहार को पकड़ने के लिए पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाया था। 

लुहार पर लूट और रेप समेत 14 वारदातें शामिल हैं। कार्रवाई में आरोपियों के साथ बैठे तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया। लुहार से पुलिस ने एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि किशोर लुहार अमरपुरा गांव के एक ढाबे में अपने कुछ साथियों के साथ बैठा है। इसी दौरान सादी वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मी नजदीक ही मौजूद दूसरी टेबल पर बैठ जाते हैं। फिर अचानक से सभी एक साथ खड़े होते हैं और बदमाशों को हिलने तक का मौका नहीं देते और उन्हें काबू में कर लेते हैं। 

पिस्तौल निकालने की कोशिश

उनमें से एक पुलिसकर्मी एक शख्स की जेब टटोलता है। जेब में पिस्तौल देखकर वह उससे छीनने की कोशिश करता है। हालांकि आरोपी भी पिस्तौल को निकालने की कोशिश करता है। थोड़ी सी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी पिस्तौल अपने कब्जे में ले लेता है। 

भीड़ बढ़ने से पहले ही निकल गए

इस दौरान ढाबे के आसपास घटना को समझने के लिए कुछ लोग भी आ जाते हैं। हालांकि पुलिसकर्मियों ने बहुत जल्द ही आरोपी पर काबू पाया और उसे लेकर के भीड़ बढ़ने से पहले ही वहां से निकल गए। 

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

अब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। जिसे जमकर शेयर किया जा रहा है। कई लोगों के लिए यह वीडियो पुलिस की कार्यप्रणाली समझने का भी माध्यम बन चुका है। वहीं कई लोगों के लिए यह पुलिसकर्मियों की बहादुरी का एक छोटा सा नमूना है, जिसमें वे अपनी जान को जोखिम में डालकर कुख्यात अपराधियों से भिड़ जाते हैं।  

टॅग्स :गुजरातक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला