लाइव न्यूज़ :

Gorakhpur News: शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन ने मांगा तलाक, वजह जानकर घरवालों के उड़े होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 11:17 IST

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक दुल्हन ने शादी के महज तीन दिन बाद तलाक की अर्जी दी, क्योंकि उसके पति ने कथित तौर पर शादी की रात कबूल किया था कि वह शारीरिक रूप से वैवाहिक संबंध बनाने में असमर्थ है।

Open in App

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक नवविवाहिता ने शादी के तीन दिन बाद ही तलाक मांगा है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी की रात को कुबूल किया कि वह वैवाहिक संबंधों के लिए ‘शारीरिक रूप से अक्षम’ है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुल्हन के परिवार का दावा है कि बाद में आई मेडिकल रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि दूल्हा पिता नहीं बन सकता, जिसके बाद उन्होंने तोहफे और शादी का खर्च वापस मांगा।

महिला द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस में उसने कहा, ‘‘मैं ऐसे व्यक्ति के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती जो वैवाहिक संबंधों के लिए शारीरिक रूप से अक्षम है। यह बात शादी की रात उसने मुझे खुद बतायी है।’’

दूल्हा (25) सहजनवा के रहने वाले एक अमीर किसान परिवार का इकलौता बेटा है और गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की एक औद्योगिक इकाई में इंजीनियर के तौर पर काम करता है। परिवार के सूत्रों के मुताबिक दुल्हन का परिवार बेलियापार में रहता है और यह शादी रिश्तेदारों के माध्यम से तय की गई थी। विवाह 28 नवंबर को हुआ था और अगले दिन ‘विदाई’ हुई थी।

उन्होंने बताया कि यह मामला एक दिसंबर को सामने आया, जब दुल्हन के पिता एक पारंपरिक रस्म के लिए उसके ससुराल गए। दुल्हन ने उन्हें बताया कि दूल्हे ने वैवाहिक संबंधों के लिए चिकित्सीय आधार पर शारीरिक रूप से अक्षम होने की बात मानी है। इसके बाद दुल्हन को दूल्हे के परिवार को बताए बिना तुरंत उसके मायके वापस ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों परिवार तीन दिसंबर को बेलियापार में एक रिश्तेदार के घर मिले जहां दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार पर उसकी चिकित्सीय स्थिति की बात छुपाने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि यह दूल्हे की दूसरी नाकाम शादी थी। उसकी पहली पत्नी भी दो साल पहले शादी के एक महीने के अंदर इसी वजह से चली गई थी। दुल्हन के परिजन के मुताबिक दोनों परिवारों की सहमति से दूल्हे को चिकित्सीय जांच के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि दूल्हा वैवाहिक संबंधों के लिए चिकित्सीय रूप से अयोग्य है और ‘‘वह पिता नहीं बन सकता’’।

दुल्हन के परिजन का कहना है कि दूल्हे के पिता ने शुरू में अपने बेटे की मेडिकल जांच कराने से मना कर दिया था, जिसके बाद दुल्हन के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शादी के दौरान दिए गए सभी तोहफे और नकदी वापस करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया।

दूल्हे का परिवार एक महीने के अंदर शादी के खर्च के तौर पर सात लाख रुपये और सभी उपहार वापस करने पर सहमत हो गया। दोनों पक्षों ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। सहजनवा के थाना प्रभारी महेश चौबे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, ‘‘दोनों परिवार संपर्क में हैं और मामला आपसी सहमति से सुलझाया जा रहा है।’’ 

टॅग्स :गोरखपुरवेडिंगउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!