लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका की शादी तय हुई, प्रेमी ने पानी टंकी से कूदकर खुदकुशी की

By संदीप दाहिमा | Updated: October 15, 2025 11:23 IST

बुलंदशहर जिले में 22 वर्षीय एक युवक ने प्रेमिका की शादी अन्यत्र तय होने पर मंगलवार को कथित तौर पर पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमिका की शादी तय हुई, प्रेमी ने पानी टंकी से कूदकर खुदकुशी की

बुलंदशहर जिले में 22 वर्षीय एक युवक ने प्रेमिका की शादी अन्यत्र तय होने पर मंगलवार को कथित तौर पर पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना अनूपशहर थाना क्षेत्र के सिरोरा गांव में घटी और मृतक की पहचान साजिद (22) के तौर पर की गई है। उसने बताया कि साजिद का एक युवती से प्रेम संबंध था जिसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। इससे आहत होकर वह मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया।

अनूपशहर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया, ‘‘साजिद को पानी की टंकी पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे, लेकिन वह नहीं माना। साजिद की मां भी उसे मनाने पहुंची मगर उसने अनसुनी कर पानी की टंकी से छलांग लगा दी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ साजिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ एसएचओ शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल