लाइव न्यूज़ :

Farrukhabad Rape: मुंह में कपड़ा ठूंस सरकारी स्कूल चपरासी अमित ने 13 वर्षीय किशोरी से रेप, पांच महीने की गर्भवती है पीड़िता, दोस्त पंकज बाहर खड़ा होकर दे रहा था पहरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2024 18:10 IST

Farrukhabad Rape: किशोरी रात में शौच के लिए गई थी, तभी गांव के पंकज और अमित ने पकड़ लिया और खाली घर में ले गए, जहां अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि पंकज बाहर खड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।बारे में किसी से कुछ कहा तो वे उसे जान से मार देंगे।बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Farrukhabad Rape: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में सरकारी स्कूल के एक चपरासी द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने के बाद 13 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक स्कूल के चपरासी और अपराध में उसके सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने तहरीर के हवाले से बताया, ‘‘13 वर्षीय किशोरी के परिवार ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। किशोरी रात में शौच के लिए गई थी, तभी गांव के पंकज और अमित ने उसे पकड़ लिया और एक खाली घर में ले गए, जहां अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि पंकज बाहर खड़ा था।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो वे उसे जान से मार देंगे। लेकिन जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसकी मां को मामले की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, पंकज एक काउंसिल स्कूल में चपरासी है और उसे अनुकंपा के आधार पर यह नौकरी मिली है। कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ने बताया कि किशोरी का प्रारंभिक मेडिकल जांच करा ली गई है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार