लाइव न्यूज़ :

सिर पर ईंट से हमला कर गंगा सिंह, पत्नी श्यामा देवी, पोती ज्योति और बहू रत्ना देवी की हत्या, घटनास्थल से खून से सनी एक ईंट बरामद, आखिर किसने पूरे परिवार को मारा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 15:57 IST

एटाः पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉ. गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी श्यामा देवी (65), उनकी पोती ज्योति (23) और बहू रत्ना देवी (43) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली मंजिल पर पलंग के ऊपर मिला जबकि ज्योति और श्यामा देवी के शव फर्श पर पड़े मिले।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से खून से सनी एक ईंट बरामद की गई है।पुलिस ने बताया कि घर में ज्योति की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जांचकर्ताओं को संदेह है कि आरोपी की बेटी की शादी से पहले परिवार पर पड़े आर्थिक दबाव के कारण यह वारदात हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कमल सिंह के रूप में हुई है, उसे सोमवार को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में स्थित उसके दो मंजिला मकान में परिवार के चार सदस्यों की हत्या के बाद हिरासत में लिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि उसकी बेटी ज्योति की शादी से पहले परिवार की आर्थिक समस्याओं के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, मकसद की अभी पुष्टि की जा रही है।” ज्योति की शादी अगले महीने तय थी। मृतकों की पहचान गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी श्यामा देवी (65), पोती ज्योति (23) और पुत्रवधू रत्ना देवी (43) के रूप में हुई है।

श्यामा देवी शुरुआत में जीवित हालत में मिली थीं और उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, हत्याएं ईंट से की गईं, जिसे घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। कमल सिंह की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर जांच की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया और कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कोतवाली नगर इलाके में सोमवार को तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना का पता अपराह्न करीब दो बजे उस समय चला जब देवांश नाम का बच्चा स्कूल से घर लौटा और उसने घर में सन्नाटा पसरा देखा। पुलिस के मुताबिक, ठंड के बावजूद ऊपर के कमरे में छत का पंखा चल रहा था और उसी कमरे में लड़के ने शव देखे और शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी घर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉ. गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी श्यामा देवी (65), उनकी पोती ज्योति (23) और बहू रत्ना देवी (43) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, डॉ. सिंह का शव भूतल पर एक पलंग के ऊपर मिला, रत्ना देवी का शव पहली मंजिल पर पलंग के ऊपर मिला जबकि ज्योति और श्यामा देवी के शव फर्श पर पड़े मिले।

पुलिस के पहुंचने पर श्यामा देवी जीवित थीं और उन्हें सिर में गंभीर चोटों के कारण एटा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला कि हमलावरों ने हमला करने के लिए ईंट का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से खून से सनी एक ईंट बरामद की गई है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आगरा जोन) अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक (अलीगढ़ रेंज) प्रभाकर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पुलिस घर के प्रवेश और निकास मार्गों व अन्य सबूतों का विश्लेषण कर रही है। उन्होंने बताया, “पुलिस उपमहानिरीक्षक की देखरेख में तीन से चार टीमें गठित की गई हैं। जांच में प्रगति हो रही है और हमें जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है।” पुलिस ने बताया कि घर में ज्योति की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

ज्योति की शादी फरवरी में होनी थी। उसके पिता कमल सिंह एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं और घटना के समय घर पर नहीं थे। प्रारंभिक जांच में लूटपाट का कोई संकेत नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों के मुताबिक उन्हें किसी तरह की दुश्मनी या विवाद की जानकारी नहीं थी।

और हत्या के पीछे के मकसद के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक, चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और इलाके के कई लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाने ले जाया गया। इस खबर के लिखे जाने तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup policeहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल