लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में सुबह ही 3 शव बरामद?, शास्त्री पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव और गाजियाबाद में भोजनालय पर चाकूबाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 11:53 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान नहीं दे सका है।दो हमलावरों की पहचान सूरज और राजन के रूप में की है।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। उसने बताया कि कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

गाजियाबादः दो युवकों की चाकू से हमलाकर हत्या

(उप्र), 31 जनवरी (भाषा) गाजियाबाद जिले में एक भोजनालय में मामूली विवाद के कारण दो युवकों की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय की है जब दोनों गुट नशे की हालत में थे और खाना परोसने में देरी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई।

उसने बताया कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। होटल में मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को घायल अवस्था में पाया। पुलिस ने बताया कि तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीपाल (25) और सत्यम (26) के रूप में हुई है। दोनों बहराइच जिले के निवासी थे और खोड़ा के नेहरू विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान नहीं दे सका है।

पाटिल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान सूरज और राजन के रूप में की है, जबकि इस मामले में कई अन्य भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर लच्छू टोला गांव का निवासी मिथिलेश कुमार (13) शुक्रवार की शाम पांच बजे साइकिल से खेत में जा रहा था तभी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के चाचा शिव कुमार पासवान की शिकायत पर अज्ञात चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्यादिल्लीPoliceNCR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो