लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 30, 2026 12:07 IST

विनोद कुमार मेहर नाम के कार चालक ने वाहन से कूदने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत जल गया।

Open in App
ठळक मुद्देबेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जाएंगे।शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

जयपुर: राजस्थान में बड़ा हादसा हो गया।  पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार रात मौजपुर के पास हुई, जब पीड़ित वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लग जाने से तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार रात को लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास हुई।

अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लग जाने से तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार रात को लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पुलिस को कल देर रात वाहन में आग लगने की सूचना मिली।

जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।’’ पुलिस ने बताया कि सभी हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के शिवपुर जिले के निवासी थे और वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।

पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि चलती गाड़ी में आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका है। सीएनजी की मौजूदगी से भी आग और भड़क उठी, जिससे वाहन में सवार लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। मृतकों में तीन महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष शामिल है।

मृतकों की पहचान संतोष, उनकी पत्नी शशि, उनकी मां पार्वती, बेटी रागिनी और साक्षी के रूप में हुई है। ये सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा के निवासी थे। उन्होंने बताया, ‘‘वाहन से केवल कंकाल बरामद हुए हैं। उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जाएंगे।’’

कार चालक विनोद कुमार वाहन से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत झुलस गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। मृतकों में तीन महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष शामिल थे। ये सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासी थे।

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने की घटना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि कल रात हमें नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली और राष्ट्रीय राजमार्ग के स्तंभ संख्या 115 पर एक एर्टिगा कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और मैंने भी निरीक्षण किया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जो श्योपुर के निवासी थे।

पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। सीएनजी वाहन होने के कारण आग तेजी से फैली और वाहन में सवार लोगों को भागने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा, "वाहन से केवल कंकाल के अवशेष बरामद हुए हैं, जिन्हें अलग से संरक्षित किया गया है। उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जाएंगे।"

विनोद कुमार मेहर नाम के कार चालक ने वाहन से कूदने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत जल गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीवैष्णो देवी मंदिरराजस्थानPoliceमुंबईमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 'मराठी अनिवार्यता' पर विशेषज्ञों की राय, जानें क्या कहा?

क्राइम अलर्टगली से गुजर रही बुर्का पहनी महिला को पीछे से पकड़ा और प्राइवेट पार्ट से छुआ?, यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला वीडियो

कारोबारकल जो कहा आज वो किया, सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

क्राइम अलर्टबाथरूम में गिरी मां नाहिदा परवीन और मौत, बेटी ने रिश्तेदार को किया फोन?, 4500000 रुपये के लिए प्रेमी अरबाज के साथ मिलकर तकिए से गला घोंटकर हत्या की?

पूजा पाठअलौकिक शांति की भूमि जैन विश्व भारती

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही पुलिस ने बदला रंग, अपराधियों को दे रही है गोलियों से जवाब, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर

क्राइम अलर्टधार दुर्घटनाः पिकअप में सवार 12 मजदूरों की मौत, 13 लोग घायल, 8 से 10 बच्चे भी शामिल

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा