धार दुर्घटनाः पिकअप में सवार 12 मजदूरों की मौत, 13 लोग घायल, 8 से 10 बच्चे भी शामिल

By बृजेश परमार | Updated: April 29, 2026 23:40 IST2026-04-29T22:56:45+5:302026-04-29T23:40:17+5:30

Dhar accident: पिकअप और स्कॉर्पियो की टक्कर में पिकअप में सवार 12 मजदूरों की मौत की प्रारंभिक सूचना सामने आ रही है।

Dhar accident 12 labourers travelling pickup died 13 injured, including 8 to 10 children | धार दुर्घटनाः पिकअप में सवार 12 मजदूरों की मौत, 13 लोग घायल, 8 से 10 बच्चे भी शामिल

Dhar accident

HighlightsDhar accident: दुर्घटना को लेकर कोई अधिकृत जानकारी जिला प्रशासन की और से सामने नहीं आई है।Dhar accident: मृतकों में 2 से 3 बच्चों के शामिल होने की स्थिति भी है।

धारः मध्य प्रदेश के धार में बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ।

पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक, लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे। वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भीषण दुर्घटना में मृतकों में 2 बच्चों के शामिल होने की भी पुष्टि हुई है, जिससे घटना और भी हृदयविदारक हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वाहन में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है और मृतकों व घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है।

मुख्यमंंत्री मोहन यादव ने शोक जताया। कहा कि धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

पिकअप वाहन पलटने पर जिला भोज अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह चौहान ने बताया, "एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें लगभग 35 लोग सवार थे। सभी मरीज यहां पहुंच चुके हैं। 10 से 15 लोगों की मौत हो गई है... 8 से 10 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है..."

Web Title: Dhar accident 12 labourers travelling pickup died 13 injured, including 8 to 10 children

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे