लाइव न्यूज़ :

Australia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 29, 2026 15:40 IST

Australia Plane Crash: अभी तक किसी भी आधिकारिक रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि दुर्घटना के समय विमान में कितने यात्री सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देAustralia Plane Crash: दुर्घटना बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे (ऑस्ट्रेलियाई स्थानीय समय) हुई।Australia Plane Crash: धुएं और आग का विशाल गुबार देखा गया, जो कई मील दूर से दिखाई दे रहा था।Australia Plane Crash:  पुलिस और आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

एडिलेडः ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड स्थित पैराफील्ड हवाई अड्डे पर बुधवार को एक छोटा विमान हैंगर से टकरा गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और ग्यारह अन्य घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर धुएं और आग का विशाल गुबार देखा गया, जो कई मील दूर से दिखाई दे रहा था। यह दुर्घटना बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे (ऑस्ट्रेलियाई स्थानीय समय) हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। डेली स्टार के अनुसार विमान के उतरने के प्रयास के दौरान दोपहर लगभग 2:10 बजे दुर्घटना हुई। हालांकि, अभी तक किसी भी आधिकारिक रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि दुर्घटना के समय विमान में कितने यात्री सवार थे।

इलाके में काले धुएं के घने गुबार दिखाई दे रहे हैं और निवासियों को घर के अंदर रहने और सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई है। विमान हैंगर में लगी भीषण आग को बुझाने में कई दमकल गाड़ियां जुटी हुई हैं। घटनास्थल पर कई दमकल वाहन मौजूद थे।

प्रवक्ता ने कहा, “हैंगर के सामने के दरवाजों से काला धुआं निकलता हुआ साफ दिखाई दे रहा था। आग की लपटें तो नहीं दिख रही थीं, लेकिन धुआं काफी बड़ा था - उसमें किसी तरह का ईंधन दिखाई दे रहा था।” बयान में आगे कहा गया, “पैराफील्ड हवाई अड्डे को सभी प्रकार के हवाई यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हम इस घटना से निपटने में आपातकालीन सेवाओं को पूरा सहयोग देंगे।”

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वअमेरिका से अप्रवासी निकल जाएं तो?