मुंबईः मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां 243 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली छह विकेट की हार के बाद कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों से इस स्कोर का बचाव करने की उम्मीद थी। मुंबई के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने हेड (76 रन, 30 गेंद, आठ छक्के, चार चौके) और अभिषेक शर्मा (45 रन, 24 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) के बीच पहले विकेट की 8.4 ओवर में 129 रन की साझेदारी के बाद हेनरिक क्लासेन (नाबाद 65 रन, 30 गेंद, चार छक्के, सात चौके) के अर्धशतक से 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस बीच जसप्रीत बुमराह को क्या हो गया। इस सीजन बुमराह विकेट भी नहीं ले पा रहे हैं। कल भी 24 गेंद में 54 रन खर्च किए और विकेट 0 रहा।
बुमराह का टी20 में सबसे महंगा प्रदर्शन-
0/58 बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
1/56 बनाम सीएसके, दिल्ली, 2021
1/55 बनाम डीसी, दिल्ली, 2015
0/54 बनाम एसआरएच, मुंबई विश्व कप, 2026
0/52 बनाम आरसीबी, मुंबई विश्व कप, 2015।
ट्रेविड हेड और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन के शतक पर पानी फेरते हुए मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इस जीत से सनराइजर्स की टीम नौ मैच में 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
आईपीएल के किसी एक संस्करण में 200 या उससे अधिक रनों के सबसे सफल चेज
2026 में 10*
2025 में 9
2023 में 8
2024 में 6।
मुंबई की टीम आठ मैच में चार अंक के साथ नौवें स्थान पर है। पिछले चार संस्करणों में कुल 33 और पहले 15 संस्करणों (2008 से 2022) में कुल 15 जीत दर्ज की गईं। 2025 के बाद से आईपीएल में 200 या उससे अधिक रनों के 19 सफल चेज़ में से केवल पाँच ही अंतिम ओवर तक गए, कोई भी 19.3 से आगे नहीं बढ़ा। 32 छक्के लगे हैं।
आईपीएल में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा-
265 - पीबीकेएस बनाम डीसी, दिल्ली, 2026
262 - पीबीकेएस बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
246 - एसआरएच बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025
244 - एसआरएच बनाम एमआई, मुंबई विश्व कप, 2026
229 - एसआरएच बनाम आरआर, जयपुर, 2026।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए किसी भी पुरुष टी20 मैच में यह दूसरा सबसे अधिक छक्का है, जो केवल भारत और इंग्लैंड के बीच 2026 विश्व कप के सेमीफाइनल में लगे 34 छक्कों से पीछे है। यह एसआरएच की आईपीएल में 100वीं जीत थी। वानखेड़े स्टेडियम में SRH की 15 मैचों में यह सिर्फ तीसरी जीत थी, पिछली दो जीतें लक्ष्य का बचाव करते हुए मिली थीं (2018 और 2022)।
200 या उससे अधिक के लक्ष्य का बचाव करते हुए MI-
मैच: 21
जीत: 19
हार: 2 (PBKS के खिलाफ, अहमदाबाद 2025 क्वालीफायर 2 और आज रात)