नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम केरल जीत रहे हैं। हम जीतने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि एग्जिट पोल में कुछ चुनौतियां रहती हैं। हमें नहीं पता कि सैंपल क्या सही प्रतिनिधित्व कर पा रहा है या नहीं? बहुत से लोग जवाब ही नहीं देते तो आप कैसे सही एग्जिट पोल निकालेंगे, हम बहुत आश्वस्त हैं कि हम चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें 4 मई का इंतजार है।
भारत में एग्जिट पोल की कुछ सीमाएं हैं। हमारा समाज बहुत जटिल है। ये पोल अधिक समरूप समाजों में बेहतर काम करते हैं। आप कभी नहीं जान सकते कि आप जिस नमूने तक पहुँच रहे हैं वह वास्तव में प्रतिनिधि है या नहीं। एक बढ़ती हुई प्रवृत्ति है।
जिसके बारे में पोल करने वालों ने बात की है कि लोग दूसरों को यह बताने में हिचकिचाते हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया। आपको बता दें कि केरलम में 140 विधानसभा की सीट हैं और बहुमत के लिए 71 विधायक की जरूरत है। केरल में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था और मतगणना 4 मई को कराया जाएगा।