लाइव न्यूज़ :

नए साल के जश्न के बीच दिल्ली में खौफनाक वारदात, पहियों में उलझकर चार किमी तक घिसटती चली गई लड़की, बदन पर कपड़ा तक नहीं, मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 1, 2023 22:01 IST

दिल्ली पुलिस ने कहा कि घटना के बाद लड़की की हालत इतनी खराब हो गई थी कि घसीटने के बाद उसके कपड़े और शरीर का पिछला हिस्सा भी फट गया था। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न लाश मिली। आरोप लगाया कि वाहन पर सवार पांच लोग नशे में थे।

नई दिल्लीःनए साल के जश्न में दिल्ली में खौफनाक वारदात देखने को मिला है। कार की चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गई और फिर पहियों में उलझकर सड़क पर 4 किलोमीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद लड़की की हालत इतनी खराब हो गई थी कि घसीटने के बाद उसके कपड़े और शरीर का पिछला हिस्सा भी फट गया था। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना में 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसके शव को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मारुति बलेनो में यात्रा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार कंझावला थाने (रोहिणी जिला) में तड़के तीन बजकर 24 मिनट पर सूचना मिली कि कुतुबगढ़ इलाके की ओर जा रही एक कार से एक शव बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता का पैर कार के एक पहिये में फंस गया और उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटा गया। मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया गया है। दीपक एक ड्राइवर है, अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड का काम करता है, कृष्ण कनॉट प्लेस में काम करता है, मिथुन नारायणा में हेयर ड्रेसर का काम करता है और मित्तल सुल्तानपुरी में एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर काम कररता है।

पुलिस ने कहा कि कार चालक शराब के नशे में था या नहीं, इसकी जांच के लिए उसके खून के नमूने को संरक्षित कर लिया गया है। पीड़िता विवाह एवं अन्य कार्यों में पार्ट टाइम काम करती थी। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह ऐसे ही एक समारोह से घर लौट रही थी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है।

मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कटाक्ष किया, ‘‘ क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे ?’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसPolice ASIदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो