लाइव न्यूज़ :

देहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2026 09:42 IST

Dehradun: आरोपी मूसा के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद 20 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया गया।

Open in App

Dehradun: देहरादून की एक अदालत ने एक निजी विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ायी कर रही एक विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सूडान के एक छात्र को बरी करते हुए उसे जेल से रिहा करने के आदेश दिए। देहरादून की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी शुक्ला ने शुक्रवार को सुनाये अपने निर्णय में दक्षिण सूडान के रहने वाले मूसा उर्फ मोजा मोजेज लाडू जेम्स को दोषमुक्त कर दिया और देहरादून के जिला कारागार अक्षीक्षक को उसे अविलंब रिहा करने के आदेश दिए।

दक्षिण अफ्रीका की 22 वर्षीय एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि 29 अक्टूबर 2024 को उसके एक मित्र के यहां एक फेयरवेल पार्टी थी जहां मूसा ने उससे नशे में बेसुध हालत में सोते समय दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा दिल्ली चली गयी जहां उसने कश्मीरी गेट पुलिस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करायी। प्राथमिकी को देहरादून के क्लेमेंटाउन पुलिस थाने स्थानांतरित किया गया जहां आरोपी मूसा के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद 20 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया गया।

अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता के अलावा कुल आठ गवाह पेश किए गए जिनमें से चार पीड़िता के कॉलेज के छात्र थे जबकि बचाव पक्ष की ओर से कोई गवाह पेश नहीं किया गया और ना ही कोई दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। अदालत ने कहा कि पीड़िता तथा उसके सभी मित्रों ने पार्टी में ड्रिंक की थी तथा शिकायतकर्ता द्वारा अपने बयानों में स्वयं स्वीकार किया गया है कि वह नशे की हालत में थी तथा उसे यह नहीं पता कि उसे किसके द्वारा ‘स्पर्श’ किया गया।

अदालत ने कहा कि अन्य गवाहों द्वारा छात्रा व मूसा के अलग-अलग कमरे में सोने की बात कही गयी तथा किसी ने भी अपने बयानों में यह नहीं कहा कि आरोपी द्वारा छात्रा के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। अदालत ने कहा कि छात्रा के साथ कमरे में सो रहे एक मित्र ने गवाही दी कि छात्रा एक सपना देखकर सोते समय अचानक उठकर चिल्लाई थी। अदालत ने कहा कि चिकित्सीय रिपोर्ट से भी छात्रा के बयानों को समर्थन नहीं मिला।

हालांकि, अदालत ने कहा कि विवेचना के दौरान विवेचक ने कोई बेडशीट या अन्य सामग्री कब्जे में नहीं ली जबकि उसके बयानों से भी आरोपी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। अदालत ने कहा, ‘‘वादी द्वारा आरोपी पर लगाए गए आरोपों को अभियोजन युक्तियुक्त सन्देह से परे साबित करने में असफल रहा है। अतः मूसा संबंधित धाराओं के तहत दोषमुक्त किये जाने योग्य हैं।’’ 

टॅग्स :रेपउत्तराखंड समाचारकोर्टसूडान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल