लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे झगड़ा, बड़े भाई प्रेमचंद ने ताव में आकर छोटे भाई जयप्रकाश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2025 21:12 IST

दौसाः बहस के बीच प्रेमचंद ने ताव में आकर जयप्रकाश के सिर पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी उठाकर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजयप्रकाश को सिकराय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटनास्थल का दौरा किया, साक्ष्य एकत्र किए और घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

दौसाः राजस्थान के दौसा जिले में रविवार देर रात दो भाइयों के बीच शराब के नशे में हुए झगड़े ने जानलेवा रूप ले लिया जब एक युवक ने अपने छोटे भाई पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बैजूपाड़ा थाना प्रभारी जगदीश शर्मा के अनुसार जयप्रकाश (35) और उसका बड़ा भाई प्रेमचंद (40) घर पर शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर उनमें बहस शुरू हो गई। शर्मा ने बताया कि दोनों में बहस के बीच प्रेमचंद ने ताव में आकर जयप्रकाश के सिर पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी उठाकर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य जयप्रकाश को सिकराय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया, साक्ष्य एकत्र किए और घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रेमचंद की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई हैं और आस-पास के गांवों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय घर में और कौन-कौन मौजूद था और विवाद का असली कारण क्या था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो